कौन हैं TMC एमपी कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम झा, जिनका 59 की उम्र में निधन, पूर्व CM शीला दीक्षित को दी थी टक्कर
टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद (TMC MP Kirti Azad) के साथ कई बार व्हीलचेयर पर बैठकर टीएमसी प्रचार अभियान का हिस्सा बनने वाली उनकी पत्नी पूनम झा (Poonam Jha) का निधन हो गया है। पूनम झा करीब तीन दशक तक राजनीति में सक्रिय रहीं। वह लंबे अरसे से पुरानी बीमारी से पीड़ित चल रही थीं। उनका नियमित इलाज चल रहा था।
जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के बर्दवान-दुर्गापुर सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद (59) का आज सोमवार को निधन हो गया। वह लंबे अरसे से पुरानी बीमारी से पीड़ित चल रही थीं। उनका नियमित इलाज चल रहा था। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपने पति कीर्ति आजाद के साथ कई बार व्हीलचेयर पर बैठकर प्रचार अभियान में भाग लिया था। हाल ही में उन्हें कई बार अपने पति कीर्ति आजाद के साथ कार्यक्रम में भी देखा गया था।

पूनम महाजन की मौत पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट कर शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। सीएम ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, "यह जानकर दुख हुआ कि हमारे सांसद और विश्व कप विजेता क्रिकेटर कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम झा आजाद ने अंतिम सांस ली है। मैं पूनम को लंबे समय से जानती हूं। वे पिछले कुछ वर्षों से गंभीर रूप से बीमार थीं। कीर्ति और परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया और उनकी आखिरी लड़ाई में हमेशा उनके साथ रहे। कीर्ति और परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना, उनकी आत्मा को शांति मिले...।"
कौन हैं पूनम झा?
पूनम झा विभिन्न राजनीतिक पार्टी और संस्थाओं से जुड़ी हुई थी। उनका बीजेपी से पुराना रिश्ता रहा। वे बीजपी सांसद भी बनीं। उन्होंने 25 साल तक पार्टी की सेवा की। पूनम दिल्ली बीजेपी की प्रवक्ता रहीं। नवंबर 2016 में, उन्होंने भाजपा छोड़ दी। बाद में वे आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं। लेकिन पार्टी ने जब उन्हें दरकिनार किया तो उन्होंने एएपी से अलग होने का फैसला लिया और 2017 में वे कांग्रेस में शामिल हो गईं।












Click it and Unblock the Notifications