महेश भट्ट की मौत की अफवाह पर आया बेटी पूजा भट्ट का ट्वीट, दिया करारा जवाब
नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ी थी कि हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हो गई है। लेकिन जैसे इस इस अफवाह के बारे में महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट को पता चला उन्होंने बिना देर किए जवाब दे दिया। पूजा भट्ट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक अपने पिता की एक तस्वीर शेयर की है। महेश भट्ट की यह तस्वीर ही अफवाह उड़ाने वालों के लिए करारा जवाब जैसा है।

अफवाहों पर जवाब देते हुए पूजा भट्ट ने पिता की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा 'अफवाह फैलाने वालों और मेरे पिता की हार्ट अटैक से निधन की खबर सुनकर परेशान लोगों के लिए सबूत है कि वे हमेशा की तरह हैं, और शानदार तरीक से जिंदगी जी रहे हैं! वह भी लाल जूतों में!' इस तरह से पूजा भट्ट ने अफवाह को गलत साबित किया और उन लोगों को करारा जवाब भी दे दिया जो इस तरह कार्य कर रहे थे।
आपको बता दें कि महेश भट्ट, पूजा भट्ट और आलिया भट्ट एक साथ फिल्म 'सड़क 2' पर काम कर रहे हैं। जबकि इस फिल्म के पहले पार्ट में संजय दत्त और पूजा लीड रोल में नजर आए थे। लेकिन अगले पार्ट में दोनों के साथ आलिया भट्ट भी साथ दिखेंगी। बता दें कि 'सड़क' एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी, जो कि हॉलीवुड की मूवी 'टैक्सी ड्राईवर (1978)' से इंस्पायर थी। एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने सड़क-2 को लेकर कहा था कि अभी मैं अपने पिता के निर्देशन में काम करने से डर रही हूं।
यह भी पढ़ें- गणपति विसर्जन पर सिगरेट पीते दिखे सलमान खान, VIDEO हुआ वायरल












Click it and Unblock the Notifications