Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जानिए पूजा बत्रा ने क्यों नवाब संग गुपचुप ढंग से की शादी, सामने आई नई तस्वीरें

नई दिल्ली। नैसर्गिक सुंदरता की मल्लिका और 'विरासत' फेम पूजा बत्रा इन दिनों अपनी शादी की वजह से सुर्खियों में हैं, उन्होंने गुपचुप तरीके से एक्टर नवाब शाह से शादी की है, दोनों के रोमांटिक पलों की फोटो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, अपनी शादी के बारे में पूजा ने पहली बार मीडिया में बयान दिया है। 'मुंबई मिरर' से बात करते हुए पूजा ने कहा कि हां, ये सच है कि मैंने और नवाब से शादी कर ली है, हमारी शादी 4 जुलाई 2019 को दिल्ली में हुई, हमने आर्यसमाज के हिसाब से विवाह किया है।

'नवाब को देखते ही लगा-ये ही मेरी मंजिल है'

'नवाब को देखते ही लगा-ये ही मेरी मंजिल है'

पूजा ने कहा कि हम जल्द ही अपनी शादी रजिस्टर्ड भी करवा लेंगे, गुपचुप शादी के सवाल के जवाब में पूजा ने कहा कि मैं और नवाब दोनों ही सादगी से ब्याह रचाना चाहते थे, हमारी शादी में हमारे फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे, फिलहाल पूजा और नवाब इन दिनों गोवा में अपना हनीमून मना रहे हैं। ( Pooja Batra and Nawwab Shah - फोटो : social media)

'हमने सिर्फ 5 महीने एक-दूसरे को डेट किया'

नवाब से मोहब्बत की बात पर पूजा ने कहा कि हमने सिर्फ 5 महीने एक-दूसरे को डेट किया और हमें लग गया कि हमें शादी कर लेनी चाहिए, पूजा ने कहा कि मैं फिल्मों की वजह से नवाब को पहले से जानती थी, लेकिन हमारे बीच में बराबर बातचीत नहीं होती थी, कुछ वक्त पहले मैं अपने कॉमन फ्रेंड के जरिए नवाब से वापस मिली और कुछ वक्त के बाद ही मुझे लगा कि यही वो इंसान है, जिसकी मुझे तलाश है और जो मुझे समझ सकता है और संभाल सकता है।

'हम दोनों काफी कुछ एक जैसे हैं'

पूजा ने नवाब की तारीफ करते हुए कहा कि वो बहुत सुलझे हुए इंसान हैं और हम दोनों काफी कुछ एक जैसे हैं, हम जब दोबारा मिले तो हमें लगा कि हम दोनों इमोशनली एक जैसे ही हैं और इसी वजह से हम दोनों में दोस्ती हुई और ये दोस्ती आज कहां पहुंच गई, मुझे लगता है कि हम सही समय पर दोबारा मिले । हम इमोशनली एक जैसे हैं और सही समय पर ये इमोशन मिले, पूजा ने ये भी कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट पर जब नवाब मुझे लेने आए थे, तभी वो मुझे प्रपोज करना चाहते थे लेकिन वो शर्म के मारे कर नहीं पाए, हालांकि बाद में उन्होंने मुझे दिल्ली में ही प्रपोज किया। गौरतलब है कि पूजा बत्रा की ये दूसरी शादी है।

साल 2011 में पूजा ने एक्स हसबैंड से तलाक लिया था...

उन्होंने 2002 में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ सोनू एस अहलूवालिया से शादी की थी, साल 2011 में पूजा ने एक्स हसबैंड से तलाक लिया था,उसके बाद उनकी जिंदगी में नवाब की एंट्री हुई और कुछ वक्त साथ में बिताने के बाद आज दोनों पति-पत्नी बन चुके हैं।

फिल्मी पर्दे का जाना-माना नाम हैं नवाब शाह

नवाब शाह फिल्मी पर्दे का जाना-पहचाना नाम हैं, आप उन्हें दबंग, डॉन 2, भाग मिल्खा भाग, टाइगर जिंदा है जैसी फिल्मों में देख चुके हैं, नवाब शाह की अगली फिल्म 'दबंग 3' हैं।

पूजा बत्रा का जन्म यूपी में हुआ

पूजा बत्रा का जन्म यूपी में हुआ

फैज़ाबाद में जन्मी पूजा फिल्म 'विरासत', 'हसीना मान जाएगी' और 'जोड़ी नंबर वन' के लिए आज भी याद की जाती हैं। फिल्म एबीसीडी-2 में छोटा उन्होंने एक छोटे से रोल में भी जान फूंक दी थी, पूजा बत्रा का संबंध सेना के परिवार से रहा है। उनके पिता रवि बत्रा भारतीय सेना में कर्नल थे और 1971 के भारत और पाकिस्तान युद्ध में घायल हुए थे। उनकी मां नीलम बत्रा 1971 में आयोजित मिस इंडिया प्रतियोगिता की प्रतिभागी रह चुकी हैं। पूजा ने फरीदाबाद, अगरतला व बेलगाम के केन्द्रीय विद्यालयों से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। पुणे के फर्ग्युसन कॉलेज से उन्होंने अर्थशास्त्र स्नातक उत्तीर्ण किया।

पूजा के दो जुड़वा भाई

खेल, वाद-विवाद और नाटकों में भी उन्होंने सक्रिय भागीदारी की। वह एक अच्छी धावक भी रही हैं। उनके दो जुड़वां भाई भी हैं। वह 1993 में आयोजित मिस एशिया पैसिफिक प्रतियोगिता में तीसरे नंबर की उपविजेता रह चुकी हैं। उस समय उनकी उम्र मात्र 18 साल की थी। एक मॉडल के रूप में उन्होंने 250 से अधिक विज्ञापन अभियानों में भागीदारी की। निश्चित रूप से उनका स्थान भारत में शीर्ष मॉडलों में से एक रहा है। भारत और विदेश के करीब 250 से अधिक फैशन शो के लिए रैंप पर वाक भी उन्होंने किया। उन्होंने 20 से अधिक फिल्मों में मुख्य भूमिका भी निभाई है। पूजा नोएडा की फिल्म एंड टेलीविजन अकादमी से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय फिल्म और एशियाई टेलीविजन क्लब की आजीवन सदस्य हैं। उन्होंने तमिल फिल्म में भी काम किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+