यूपी उपचुनाव: हार पर बोले यूपी बीजेपी चीफ, रिजल्ट उम्मीदों के मुताबिक नहीं, होगी समीक्षा
इन दोनों ही सीटों पर समाजवादी पार्टी और बीएसपी के बीच गठजोड़ और कम वोटिंग का असर साफ देखने को मिल रहा है
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। फूलपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज कर ली है। यहां से एसपी प्रत्याशी नागेंद्र पटेल ने 59 हजार से भी अधिक वोटों से जीत हासिल की है। वहीं गोरखपुर लोकसभा सीट भी सपा के खाते में चली गई है। दोनों लोकसभा सीटों पर हार के बाद उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि मतदान कम होने के कारण दोनों सीटों के रिजल्ट पर असर पड़ा है। हम इन नतीजों की समीक्षा करेंगे। महेंद्रनाआथ पांडे ने कहा कि हम 2019 में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

इन दोनों ही सीटों पर समाजवादी पार्टी और बीएसपी के बीच गठजोड़ और कम वोटिंग का असर साफ देखने को मिल रहा है। गोरखपुर में मतगणना के दौरान ईवीएम पर विवाद हो गया। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मशीन में गड़बड़ी को लेकर सवाल उठाया जिसे जिला प्रशासन ने नकार दिया। फूलपुर से चुनाव जीतने वाले समाजवादी पार्टी उम्मीदवार नागेंद्र पटेल ने कहा कि बहनजी का बहुत आशीर्वाद था, एक ही विचारधारा की सभी पार्टी एक हुईं और हमारी जीत हुई है. जीत का श्रेय अखिलेश जी, बहनजी और फूलपुर की जनता को देना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications