'लूट, झूठ, भ्रष्टाचार की राजनीति का अंत', महाराष्ट्र चुनाव और By- Election रिजल्ट्स पर बोले CM योगी
Election Results 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम और उप चुनाव के नतीजों पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई और जनता का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही सीएम ने इंडिया गठबंधन में शामिल दलों को निशाने पर लिया। उन्होंने यूपी में उप चुनाव के परिणामों को 'सपा की लूट, झूठ' की राजनीति का अंत बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने एक बार फिर बटेंगें तो कटेंगे वाले बयान और घर वापसी का जिक्र किया।
यूपी विधानसभा उपचुनाव परिणामों पर सीएम योगी आदित्यनाथ की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। बता दें कि सीएम योगी ने उपचुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'बंटेंगे तो कटेंगे' का नया नारा दिया, जिसे एक बार फिर उन्होंने दोहराया। सीएम योगी ने कहा कि लोगों ने इस बात का समझा और बीजेपी प्रत्याशियों को वोट दिया।

योगी ने एक्स पर लिखा, "उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनावों में भाजपा-एनडीए की विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन पर जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर है। ये जीत डबल इंजन सरकार की सुरक्षा-सुशासन एवं जन-कल्याणकारी नीतियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुफल है। उ.प्र. के सुशासन और विकास को अपना मत देने वाले उत्तर प्रदेश के सम्मानित मतदाताओं का आभार एवं सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई! बटेंगे तो कटेंगे। एक रहेंगे-सेफ रहेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications