ऑपरेशन सिंदूर पर घमासान! राहुल गांधी के आरोपों पर सेना ने किया साफ, 'पाक को पहले नहीं, बाद में दी गई जानकारी'
Operation Sindoor: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लगाए गए आरोपों पर सेना और विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर पर यह आरोप लगाया कि सरकार ने इस ऑपरेशन से पहले पाकिस्तान को जानकारी दी थी।
अब सेना ने इसे लेकर साड़ी बातें साफ की है। सेना की ओर से डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया कि भारत ने आतंक के ठिकानों पर हमला करने की मजबूरी को ऑपरेशन के तुरंत बाद पाकिस्तान को बताया था।

'पाकिस्तान ने संवाद से किया इनकार'
11 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस में लेफ्टिनेंट जनरल घई ने बताया, "हमने ऑपरेशन सिंदूर के तुरंत बाद पाकिस्तान को संदेश देने की कोशिश की थी कि हमें आतंक के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी। लेकिन पाकिस्तान के DGMO ने हमारे संदेश को सख्ती से ठुकरा दिया और चेतावनी दी कि इसका गंभीर जवाब दिया जाएगा। हम इसके लिए पूरी तरह तैयार थे।"
ये भी पढ़ें: Video: रोहित शर्मा को 'मोटा' बोलने वाली शमा मोहम्मद ने अब राहुल गांधी को लेकर कही ये बात, FIR पर दिया बयान
विदेश मंत्रालय ने कहा - तथ्य तोड़े-मरोड़े गए
राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए विदेश मंत्रालय ने भी बयान जारी किया। मंत्रालय ने कहा कि विदेश मंत्री जयशंकर ने यह कभी नहीं कहा कि पाकिस्तान को ऑपरेशन से पहले जानकारी दी गई थी। विदेश मंत्रालय के एक्सटर्नल पब्लिसिटी डिवीजन ने कहा, "विदेश मंत्री ने कहा था कि ऑपरेशन शुरू होने के शुरुआती चरण में पाकिस्तान को चेतावनी दी गई थी। इसे जानबूझकर गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। यह तथ्यों की पूरी तरह से गलत व्याख्या है।"
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर उठाए सवाल
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें जयशंकर के बयान को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए गए। उन्होंने कहा, "हमले की शुरुआत में पाकिस्तान को जानकारी देना अपराध था। विदेश मंत्री ने खुद इसे स्वीकार किया है। इसकी अनुमति किसने दी? और क्या इससे हमारी वायुसेना को नुकसान हुआ?"
क्या है ऑपरेशन सिंदूर?
ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत 7 मई को हुई थी। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई, जिसमें 26 नागरिकों की जान गई थी। भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और PoJK में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन के 100 से अधिक आतंकियों को ढेर किया।
पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई और भारत की सख्त प्रतिक्रिया
ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान ने सीमा पर गोलीबारी और ड्रोन हमले की कोशिशें कीं। इसके जवाब में भारतीय वायुसेना ने 11 पाकिस्तानी एयरबेस पर एयरस्ट्राइक कर उनके सैन्य ढांचे को नुकसान पहुंचाया। 10 मई को दोनों देशों के बीच संघर्षविराम को लेकर आपसी सहमति बनी और हालात को सामान्य करने की दिशा में कदम उठाए गए।
ये भी पढ़ें: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बीच केंद्र का बड़ा कदम: 66 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला, दिल्ली से बाहर भेजे ये 22 अफसर
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications