Video: रोहित शर्मा को 'मोटा' बोलने वाली शमा मोहम्मद ने अब राहुल गांधी को लेकर कही ये बात, FIR पर दिया बयान
Shama Mohamed: कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बिहार के दरभंगा दौरे को लेकर प्रतिक्रिया दी है। भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा को 'मोटा' और 'अनफिट' कहकर विवादों में आने वाली शमा मोहम्मद ने कहा, ''राहुल गांधी नेता हैं, वह वहां (दरभंगा) विरोध करने नहीं गए थे। वह लड़ने नहीं गए थे। वह बातचीत करने गए थे। वह एफआईआर से नहीं डरते।''
शमा मोहम्मद ने कहा, ''हम एफआईआर से नहीं डरते। हम उनके हर कदम पर उनके साथ खड़े हैं...उनसे कहिए कि विजय शाह को जेल भेजें। विजय शाह को आज देशद्रोह और दुश्मनी के लिए जेल में होना चाहिए।" असल में मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह इन दिनों कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले को लेकर विवादों में हैं।

शमा मोहम्मद ने एक्स पर कहा, ''यह शर्मनाक है कि भाजपा प्रवक्ता ने भाजपा मंत्री विजय शाह द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी का बचाव करने की कोशिश की। हमने पहले भी ऐसा देखा है-जब प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे को "देशभक्त" कहा था, तब न तो भाजपा और न ही नरेंद्र मोदी ने कोई कार्रवाई की। तो स्पष्ट रूप से, हमें उनसे अब भी कार्रवाई की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।''
Who is Dr Shama Mohamed: कौन हैं शमा मोहम्मद?
- डॉ. शमा मोहम्मद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। राजनीतिक करियर के अलावा शमा मोहम्मद एक डेंटिस्ट भी हैं। उन्होंने अपने करियर में एक पत्रकार के तौर पर भी काम किया है।
- शमा मोहम्मद ने कुवैत में एक भारतीय स्कूल से अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद 1992-1997 तक मंगलुरु के येनेपोया डेंटल कॉलेज से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जन के रूप में अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्होंने कई सालों तक एक डेंटिस्ट के तौर पर काम किया है। उसके बाद उन्होंने पत्रकारिता की ओर रुख किया।
- शमा मोहम्मद ने कांग्रेस में आने से पहले जी न्यूज जैसे मीडिया संगठनों में काम कर चुकी हैं। उन्हें 2018 में कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्टों में से एक के रूप में नियुक्त किया गया और वे पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता बन गईं।
- शमा मोहम्मद कांग्रेस पार्टी के कैडर में एक सक्रिय राजनीतिक हस्ती हैं, जो कई कार्यक्रमों में दिखाई देती हैं।












Click it and Unblock the Notifications