जिसे हाफिज सईद लड़ा रहा है चुनाव, वो भी है एक आतंकी
नई दिल्ली। आतंकी हाफिज मुहम्मद सईन ने अब राजनीति में हाथ आजमाने की कोशिश शुरू कर दी है। उसने पाकिस्तान के चुनावी मैदान में अपना एक प्रतिनिधि उतार दिया है। यहां हैरान करने वाली बात यह है कि हाफिज सईद का प्रतिनिधि भी एक आतंकी है। हाल ही में सईद ने मिल्ली मुस्लिम लीग नाम की एक राजनीतिक पार्टी लॉन्च की है। इस पार्टी के जरिए सईद नेशनल असेंबली में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सीट के लिए लड़ रहा है।

सईद दक्षिण एशिया के मोस्ट वांटेड आतंकियों में से एक है, जिस पर अमेरिका ने 10 मिलियन डॉलर (करीब 650 करोड़ रुपए) का इनाम भी रखा है। भले ही पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने चुनावी प्रचार के पोस्टर में सईद की तस्वीरें लगाने से सख्त मना किया हुआ है, लेकिन बावजूद इसके लाहौर में हर तरफ सईद की तस्वीर वाले पोस्टर लगे हुए हैं।
सईद ने अपनी ओर से मुहम्मद याकूब शेख को चुनावी मैदान में प्रतिनिधि के तौर पर उतारा है, जो जमात-उद-दावा का एक सीनियर लीडर है। आपको बता दें की जमात-उद-दावा की स्थापना भी सईद ने ही की थी। जमात-उद-दावा लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करता है। लश्कर-ए-तैयबा ने ही 2008 के मुंबई बम धमाकों को अंजाम दिया था और अभी यूनाइटेड नेशंस की ग्लोबल टेरेरिस्ट ग्रुप की लिस्ट में शामिल है। सईद का प्रतिनिधि मुहम्मद शेख खुद भी 30 अगस्त 2012 से यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेजरी की उस प्रतिबंधित लिस्ट में शामिल है, जिसमें आतंकी संगठनों के लीडर्स को शामिल किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications