Daily Political Update: MP-छत्तीसगढ़ में वोटिंग कल, BJP-कांग्रेस ने राजस्थान में संभाला मोर्चा,राहुल जमकर गरजे

Political Roundup of Assembly Election States: 17 नवंबर यानी कल शुक्रवार को दो और राज्यों में मतदान होने जा रहा है। मध्य प्रदेश की 230 सीटें और छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर शुक्रवार को वोटिंग होगी। ऐसे में चुनाव की सारी तैयारियां पूरी हो गई है। उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। इसके बाद बुधवार से ही बीजेपी और कांग्रेस दिग्गज नेताओं का राजस्थान में जमावड़ा लगना शुरू हो गया है।

गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए राजस्थान पहुंचे, जहां उन्होंने जयपुर एयरपोर्ट पर सचिन पायलट और अशोक गहलोत को साथ लेकर 'हम साथ-साथ हैं' की बात कही। इसके बाद बीजेपी ने इसे सिर्फ कांग्रेस का फोटोशूट बताया। ऐसे में गुरुवार के दिन (16 नवंबर) विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में कैसी चुनावी गर्मी रही। जानिए सभी अपडेट्स सिर्फ एक खबर में....

Political Roundup

एमपी में चुनाव कल, बयानबाजी जारी

मध्य प्रदेश में एक ही चरण में 17 नवंबर को कुल 230 सीटों पर मतदान है। बीजेपी और कांग्रेस में यहां कांटे की टक्कर नजर आ रही है। ऐसे में 3 दिसंबर को चुनाव के परिणाम बताएंगे कि यहां जनता ने किस पर भरोसा जताया।

प्रियंक के बयान पर 'मामा' का पलटवार: भोपाल में मीडिया से बात करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी इतना नीचे उतर सकती हैं ये मेरी कल्पना नहीं थी। अभिनेता बोलना फिल्मों के नाम लेना, चुनाव एक्टिंग के लिए होता है क्या? चुनाव फिल्मों के लिए होता है क्या? चुनाव सलमान खान के नाम पर होता है क्या? चुनाव जनता के मुद्दों पर होते हैं। इससे पता चलता है कि कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं हैं। कांग्रेस गंभीर नहीं है कांग्रेस निम्न स्तर पर उतर आई है। कांग्रेस बौखलाई हुई है इसलिए इस प्रकार के काम कर रही है।

वायरल वीडियो पर कमलनाथ का बयान: नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के वायरल वीडियो पर मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि अगर वीडियो है तो है। ये कहना कि इसने किया या उसने किया इसमें क्या फायदा है। वहीं कल होने वाले विधानसभा मतदान पर उन्होंने कहा कि मैंने मतदाताओं से अपील कर दी है कि सच्चाई का साथ देना।

कांग्रेस पर चिदंबरम का बयान: विधानसभा चुनावों पर कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बहुत अच्छी स्थिति में हैं। राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान से पहले अभी भी समय है। जैसे-जैसे अभियान जोर पकड़ेगा। इस बात की प्रबल संभावना है कि कांग्रेस राजस्थान में भी सत्ता में लौटेगी।

छत्तीसगढ़ में चुनावी शोर थमा, डोर-टू-डोर कैंपेन

छत्तीसगढ़ में चुनावी शोर थम चुका है। ऐसे में कल 70 सीटों पर होने वाली वोटिंग से पहले प्रत्याशी डोर-टू-डोर कैंपेन में जुट गए है। कल राज्य में दूसरे और अंतिम चरण का मतदान है। इससे पहले 7 नवंबर को 20 सीटों पर वोट डाले गए थे।

जीत को लेकर आश्वस्त बघेल: वोटिंग से पहले मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि डोर-टू-डोर जाकर प्रचार किया जा रहा है। त्योहारों का मौसम है और कल चुनाव हैं।

राजस्थान के रण में उतरे 'दिग्गज', जानें चुनावी दिनभर

राजस्थान के चुनाव के लिए आज बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जिसमें भाजपा ने सरकार आने पर कई वादे किए हैं। इधर, राहुल गांधी ने राजस्थान में कई चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साझा। इसके अलावा बीजेपी के बड़े नेता योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर सहित कईयों ने चुनावी प्रचार किया।

चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में बरसे राहुल गांधी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज तीन सभाओं को संबोधित किया। राहुल की पहली सभा चूरू के तारानगर में हुई। इसके बाद उन्होंने सादुलशहर श्रीगंगानगर में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। वहीं इसके बाद नोहर हनुमानगढ़ में पीएम मोदी पर गरजे।

श्रीगंगानगर रैली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में बार-बार बोलते रहते हैं। मैं आज आपको उनकी स्वास्थ्य बीमा योजना समझता हूं इसके लिए पैसा GST से आता है और ये पैसा गरीब जनरल कास्ट, दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग के लोग देते हैं।"

हनुमानगढ़ रैली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "मैंने संसद में कहा था कि देश में जातीय जनगणना होनी चाहिए। मैं पूछना चाहता हूं कि इस देश में ओबीसी की जनसंख्या कितनी है? कोई नहीं बता सकता। ये एक साजिश है, वो आपको आपकी असली आबादी के बारे में नहीं बताना चाहते हैं। इस देश में ओबीसी की आबादी कम से कम 50% है..."

चूरू रैली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "हम यहां गरीबों की सरकार चलाते हैं, आपकी रक्षा करते हैं। नरेंद्र मोदी जी ने जीएसटी लागू किया। भारत में पहली बार किसानों को टैक्स देना पड़ रहा है। उन्होंने नोटबंदी कर सभी छोटे व्यापारियों को खत्म कर दिया। जिधर देखो अडानी जी कोई न कोई बिजनेस कर रहे हैं- एयरपोर्ट, बंदरगाह, सीमेंट प्लांट, सड़कें सब उन्हीं की हैं...वे अडानी की मदद करते हैं, अडानी पैसा कमाते हैं और उस पैसे को विदेश में इस्तेमाल करते हैं।"

जनता सरकार को रिपीट करने के मूड में: जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "हमें स्थानीय मुद्दों और विकास पर चुनाव लड़ना है... वे (भाजपा) हमारी नीतियों के बारे में बात नहीं करते। वे केवल झूठे आरोप लगा रहे हैं... मुझे लगता है कि वे घबराए हुए हैं। जनता सरकार को रिपीट करने के मूड में है।"

घोषणा पत्र पर बीजेपी का बयान: राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश जोशी ने पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर कहा कि जो राजस्थान के हित में होगा वो भाजपा सरकार करेगी...ये संकल्प पत्र हमारे लिए एक पवित्र ग्रंथ है और राजस्थान की जनता के सपनों का वादा हमने लिया है, उसको भाजपा पूरा करेगी।

बीजेपी पर कांग्रेस का वार: मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, "बीजेपी नाटक क्यों कर रही है? वे घोषणाएं क्यों कर रहे हैं? वे केंद्र सरकार में हैं और वे सिलेंडर की दरें 450 रुपये कर सकते हैं और कल से इसे लागू कर सकते हैं। सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की दरें बीजेपी ही तय करती है...इन्हें ड्रामा नहीं करना चाहिए क्योंकि जनता ये समझती है...इन्हें घोषणापत्र में कुछ भी घोषणा करने की जरूरत नहीं है। इनके पास पूरे देश का खजाना है। इन्हें आज ही आदेश पारित कर देना चाहिए।"

कांग्रेस के राज में विकास लापता: दौसा में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का पता लापता है इनके राज में बिजली,सड़क, पानी, विकास लापता है। बस भ्रष्टाचार का पता है। जहां जाते हैं वहां भ्रष्टाचार करते हैं, कांग्रेस आपको गरीबी की तरफ धकेलती है और प्रधानमंत्री मोदी देश की 80 करोड़ जनता को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से मुफ्त राशन देते हैं और साढ़े 13 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालकर विकास की ओर लेकर चलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+