Families in Parliament: संसद में आखिर कितने परिवार के सदस्य, एक ही फैमिली के 14 सदस्यों ने बनाई जगह
Families in Parliament: रायबरेली से सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी भी अब लोकसभा में पहुंच चुकी हैं। प्रियंका गांधी केरल की वायनाड सीट से जीतकर लोकसभा पहुंची हैं। प्रियंका गांधी की संसद में एंट्री के साथ ही गांधी परिवार का एक और सदस्य संसद से जुड़ गया है। सोनिया गांधी पहले से ही संसद के उच्च सदन यानि राज्यसभा की सदस्य हैं। ऐसे में मौजूदा समय में गांधी परिवार के तीन सदस्य संसद में हैं।
नेहरू-गांधी परिवार का देश की राजनीति और संसद में काफी बड़ा योगदान रहा है। प्रियंका सहित नेहरू-गांधी परिवार के 14 सदस्य सांसद के रूप में काम कर चुके हैं। इसकी शुरुआत वर्ष 1952 में जवाहरलाल नेहरू से होती है। यह कई पीढ़ियों से चली आ रही है, जिसमें इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जैसे नाम शामिल हैं।

इसके अलावा, गांधी परिवार के दो सदस्य मेनका गांधी, वरुण गांधी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े रहे हैं। नेहरू-गांधी परिवार से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू,इंदिरा गांधी,फिरोज गांधी, राजीव गांधी, संजय गांधी भी संसद के सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा संजय गांधी की पत्नी मेनका गांधी, उनके बेटे वरुण गांधी भी संसद के सदस्य रह चुके हैं।
अखिलेश-डिंपल
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव लोकसभा की सदस्य हैं। दोनों एक साथ लोकसभा में नजर आते हैं। अखिलेश यादव के चचेरे भाई अक्षय यादव, धर्मेंद्र यादव भी लोकसभा सांसद हैं। अखिलेश यादव परिवार का संबंध लालू प्रसाद यादव के परिवार से भी है।
शरद पवार-सुप्रिया सुले
एनसीपी (शरत चंद्र) के मुखिया शरद यादव मौजूदा समय में राज्यसभा के सदस्य हैं। उनकी बेटी सुप्रिया सुले लोकसभा की सदस्य हैं। वह महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा सीट से सांसद हैं।
पप्पू यादव-रंजीत यादव
बिहार की पुर्णिया लोकसभा सीट से सांसद पप्पू यादव सांसद हैं और उनकी पत्नी रंजीत यादव भी राज्यसभा सांसद हैं। वह छत्तीसगढ़ से राज्यसभा पहुंची हैं। वह 2022 में राज्यसभा पहुंची हैं।
कनिमोझी और दयानिधि मारन
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि की बेटी और डीएमके नेता कनिमोझी लोकसभा सांसद है। करुणानिधि भांजे दयानिधि मारन भी चेन्नई सेंट्रल से लोकसभा सांसद हैं।
पी चिदंबरम और कार्ति चिदंबरम
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम तमिलनाडु से लोकसभा सांसद हैं। जबकि उनके बेटे कार्ति चिदंबरम कर्नाटक के शिवगंगा लोकसभा सीट से सांसद हैं।
गौड़ा-सिंधिया परिवार
महाराष्ट्र का सिंधिया राजघराना और पवार परिवार भी इस लिस्ट में शामिल हैं। माधवराव सिंधिया से लेकर उनके बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी नाम इसमे शामिल है। ज्योतिरादित्य लोकसभा सांसद हैं और केंद्रीय उड्डयन मंत्री हैं। कर्नाटक में गौड़ा परिवार का भी नाम इसमे शामिल है। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और लोकसभा में उनके बेटे एचडी कुमारस्वामी संसद के सदस्य हैं।












Click it and Unblock the Notifications