चेन्नई: बीच सड़क पी रहे थे शराब, पुलिसवाले ने रोका तो पीट डाला
चेन्नई।
तमिलनाडु के चेन्नई में खुलेआम सड़क पर शराब पीने से रोकने पर नशे में धुत चार लोगों ने एक पुलिसवाले के साथ हाथापाई की। घटना का वीडियो सामने आया है। इस घटना के वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि चार आदमियों ने पुलिस वाले को पकड़ रखा है और उसे मार रहे हैं। पुलिस वाला छूटकर भागने की कोशिश कर रहा है लेकिन सभी ने उसके हाथ पकड़ रखे हैं। पुलिसकर्मी ने हाथ में डंडा भी ले रखा है. इन लोगों ने पुलिस कॉन्स्टेबल का वॉकी-टॉकी भी छीन लिया। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
पुलिस
ने बताया यह घटना 14 जून की रात की है। चारों नशे में धुत थे और कांस्टेबल ने जब उनकी गाड़ी रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उसके साथ हाथापाई की। इस घटना का वीडियो एक चश्मदीद ने बनाया है, जो वायरल हो रहा है। बाद में अन्य लोग अपने वाहन से उतरकर आए और उन्हें पुलिस कांस्टेबल के साथ मारमीट करने से चारों को रोका। इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ और वे सभी चारों लोग वहीं से चले गए। हालांकि पुलिस ने बाद में सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।











Click it and Unblock the Notifications