दिल्ली: सब इंस्पेक्टर का परिवार कोरोना की चपेट में, मॉडल टाउन कॉलोनी सील

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना के केस तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। अब मॉडल टाउन कॉलोनी में तीन कोरोन केस मिलने से हड़कंप मच गया है। जिसके बाद पूरे इलाके को सील कर वहां पर लोगों की जांच की जा रही है। इससे पहले दिल्ली में एक पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद कई परिवारों को क्वारंटाइन किया गया था।

corona

मॉडल टाउन कॉलोनी में रहने वाले दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर, उनकी पत्नी और बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक सब इंस्पेक्टर की पत्नी एक अस्पताल में नर्स हैं। ऐसे में हो सकता है कि वहीं से वो संक्रमित हुई हों। फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम सोर्स का पता लगाने की कोशिश कर रही है। वहीं मॉडल टाउन कॉलोनी के G,H और I ब्लॉक को क्वारंटाइन कर दिया गया है। कॉलोनी में रैंडम सैंपलिंग भी की जा रही है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली के कोरोना हॉटस्पॉट इलाके चांदनी महल में भी दो पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: चीन की शर्मनाक हरकत, कोरोना संकट के बीच भारत को भेजी घटिया क्वालिटी के 50 हजार PPE किट

पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय मिला पॉजिटिव
राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक मशहूर पिज्जा चेन का डिलीवरी ब्वॉय कोरोना वायरस से संक्रमित मिला है। पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय के कोरोना वायरस से संक्रमित मिलने के बाद डीएम ने इलाके 72 परिवारों को सेल्फ क्वारंटाइन में रहने के लिए निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पिज्जा आउटलेट के 16 कर्मचारियों को भी क्वारंटाइन में रखा गया है। साथ ही जिन घरों में इस डिलीवरी ब्वॉय ने पिज्जा पहुंचाया है, उन घरों की पहचान के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

lockdown

दिल्ली में 1500 से ज्यादा केस
पूरा देश कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है। जिसके साथ ही आंकड़ा 12 हजार को पार कर गया है, जिसमें से 1500 से ज्यादा केस सिर्फ राजधानी दिल्ली से सामने आए हैं. जिसमें से 32 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दिल्ली में बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार की ओर से 55 इलाकों को रेड जोन में डाला गया है। ये इलाके पूरी तरह सील हैं और यहां किसी को भी आने जाने की अनुमति नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+