यूपी सरकार को ठाकुरवादी बताने पर गरमाई राजनीति, 'आप' नेता पर एफआईआर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर ठाकुरवादी होने का आरोप लगाने वाले आम आदमी पार्टी के सर्वे के बाद राजनीति गर्माती जा रही है। मामले को लेकर आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के ऊपर एक और एफआईआर दर्ज की गई है।

यूपी में अपनी जगह बनाने में लगी आम आदमी पार्टी ने हाल ही में प्रदेश में एक सर्वे करने का दावा किया था। पार्टी का कहना है कि इस सर्वे में 63 प्रतिशत लोगों ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को जातिवादी माना है। वहीं 28 प्रतिशत लोगों ने जातिवादी नहीं माना जबकि 28% लोगों ने इससे इनकार किया। 9 प्रतिशत लोग ऐसे रहे जिन्होंने अपनी कोई राय जाहिर नहीं की।

फोन कर लोगों से किया गया था सर्वे

फोन कर लोगों से किया गया था सर्वे

पार्टी ने इस सर्वे के लिए लोगों को फोन किया था। पार्टी नेता और दिल्ली से आप विधायक दिलीप पांडेय ने बताया कि इसके लिए 68 हजार लोगों को फोन किया गया था। इस दौरान लोगों से पूछा गया कि क्या यूपी की योगी सरकार ठाकुरवादी है? जिस पर 63 प्रतिशत ने लोगों ने हां में जवाब दिया, जबकि 28 प्रतिशत लोगों ने न कहा। वहीं 9 प्रतिशत लोग ऐसे रहे जिन्होंने अपनी राय बताने से इनकार किया।

दिलीप पांडेय ने कहा कि अब सर्वे बंद कर दिया गया है। पांडेय के मुताबिक यूपी सरकार सर्वे कर रहे लोगों को परेशान कर रही थी इसलिए हमें सर्वे बंद करना पड़ा। पार्टी का दावा है कि सर्वे में हर क्षेत्र के लोगों को फोन किया गया।

छह महीने में 10वीं एफआईआर- संजय सिंह

छह महीने में 10वीं एफआईआर- संजय सिंह

अब यही सर्वे पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के लिए मुसीबत बन गया है। संजय सिंह के ऊपर एक के बाद एक मुकदमे हो रहे हैं। फोन कॉल का संदर्भ लेते हुए लखनऊ पुलिस ने संजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें उन पर धारा 501 और आईटी एक्ट 2000 के तहत केस दर्ज किया गया है।

अपने ऊपर एफआईआर होने के बाद आप नेता संजय सिंह ने कहा कि योगी सरकार मेरे खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज करवा दिया है। पिछले छह महीने में उनके ऊपर ये 10वीं एफआईआर है। बावजूद इसके वे प्रदेश में इस तरह के सर्वे कराते रहेंगे।

भाजपा के नेता भी कह रहे जातिवाद की बात- संजय सिंह

भाजपा के नेता भी कह रहे जातिवाद की बात- संजय सिंह

आप नेता का कहना है कि योगी राज में दलितों के ऊपर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। ब्राह्मण भी दबाए जा रहे हैं। समाज के पिछड़े तबकों के साथ इस सरकार में बुरा सलूक किसी से छिपा नहीं रह गया है। उन्होंने भाजपा के विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल का उदाहरण देते हुए कहा कि ये सिर्फ आम आदमी पार्टी नहीं बल्कि भाजपा के नेता भी कह रहे हैं।

बता दें कि बीते दिनों भाजपा नेता और गोरखपुर नगर विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल का एक कथित ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें उनको सरकार को ठाकुरवादी कहते सुना गया था। बाद में पार्टी ने राधा मोहन दास अग्रवाल को नोटिस भी भेजा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+