नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास सोने का तस्कर गिरफ्तार, कीमत जानकर दंग रह जाएंगे आप
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सोने की एक बड़ी खेप पकड़ी गई है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस कर्मियों ने एक सोने के तस्कर को पकड़ा है, उसके कब्जे से 6.292 किलोग्राम सोने की छड़ें जब्त की गई हैं। दिल्ली पुलिस ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक जब्त किए गए सोने का बाजार मूल्य लगभग 3.25 करोड़ रुपए है।

आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सोने की एक बड़ी खेप पकड़ी थी। इस संबंध में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। डीआरआई ने 66.4 किलो सोना जब्त किया था जिसकी कीमत कीमत करीब 35 करोड़ रुपए है। डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि यह सोना भारत-म्यांमार सीमा से तस्करी कर लाया गया था और ट्रक के फ्यूल टैंक में छिपाकर पंजाब ले जाया जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications