बंगाल : पेड़ पर लटका मिला पुलिस अधिकारी
सिलिगुड़ी| पश्चिम बंगाल पुलिस की भारतीय रिजर्व बटालियन का एक सहायक कमांडेट शनिवार को दक्षिणी बंगाल के सिलिगुड़ी में एक पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने बताया कि प्रेम कुमार छेत्री (58) का शव दगापुरा चाय बागान के श्रमिकों को लटकता हुआ मिला।

सिलीगुड़ी के पुलिस उपायुक्त ओ.जी. पाल ने कहा कि छेत्री इलाके के पिंटेल गांव में सैनिकों के लिए बने घर में रहता था। वह तनाव से ग्रसित था और आशंका है कि उसने आत्महत्या की हो। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विश।












Click it and Unblock the Notifications