'कर्नाटक पुलिस केरल के संपर्क में है, जल्द आरोपी गिरफ्तार होगा', BJP कार्यकर्ता की हत्या पर सीएम बसवराज
नई दिल्ली, 28 जुलाई। कर्नाटक में भाजापा कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मु्ख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कर्नाटक पुलिस पड़ोसी राज्य केरल पुलिस के संपर्क में है। आरोपियों को जल्द गिफ्तार कर लिया जाएगा।

Recommended Video
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा 'कर्नाटक पुलिस पड़ोसी राज्य केरल पुलिस के संपर्क में है। मुझे हमारे डीजी से हत्या के संबंध में पूरी जानकारी मिली है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और कड़ी सजा दी जाएगी।
दरअसल, कर्नाटक भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की बर्बर हत्या को लेकर भाजपा में आक्रोश है। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री और भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने केंद्रीय एचएम अमित शाह को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि वह एनआईए को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की हत्या के मामले को संभालने का निर्देश दें। उन्होंने अपने पत्र के माध्य से कहा 'हमारी पार्टी की संस्कृति में कार्यकर्ता परिवार का हिस्सा है। जब परिवार के किसी सदस्य की हत्या हो जाती है, तो स्वाभाविक रूप से क्रोध प्रकट होता है। हमने उनके परिवार को आर्थिक सहायता देने और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए गुस्से को चैनलाइज करने का फैसला किया।'
मंगलवार शाम भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की दक्षिण कन्नड़ के बेल्लारे में बाइक सवार अज्ञात लोगों ने घातक हथियारों से हत्या कर दी। इसको लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भाजपा नेता के परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही न्याय किया जाएगा। आज बोम्मई ने अपने ट्वीट में लिखा 'दक्षिण कन्नड़ जिले से हमारी पार्टी के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की बर्बर हत्या निंदनीय है। इस तरह के जघन्य कृत्य के अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और कानून के तहत दंडित किया जाएगा। प्रवीण की आत्मा को शांति मिले। भगवान उनके परिवार को शक्ति प्रदान करे। इस दर्द को सहन करें।'
मामले की जांच बेल्लारे पुलिस कर रही है। मंगलवार शाम नेट्टारू पर हमला उस वक्त हुआ जब वो बेल्लारे क्षेत्र के पास अपनी पोल्ट्री की दुकान से घर जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार हमलावरों ने प्रवीण नेट्टारू के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि हत्यारों ने उन पर कुल्हाड़ी और तलवार से भी हमला किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications