गैंगस्टर अतीक अहमद के ध्वस्त कार्यालय के बाहर मिला चाकू, खून के दाग भी दिखे

गैंगस्टर अतीक अहमद के ध्वस्त कार्यालय के बाहर पुलिस को खून के धब्बे और एक चाकू मिला है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Atiq Ahmad

Blood stain in Atiq Ahmed office: गैंगस्टर और राजनेता अतीक अहमद के मर्डर के बाद से पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है। मामले को लेकर रोजाना एक से बढ़कर एक खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में खबर मिली है कि गैंगस्टर के एक ध्वस्त कार्यालय के अंदर पुलिस को खून के कुछ धब्बे दिखे हैं।

पुलिस ने दिया बयान
इस मामले पर प्रयागराज एसपी सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने कहा कि मैंने खुद इसकी जांच की है। सीढ़ी के पास और रसोई के बगल में खून के धब्बे मिले हैं. एफएसएल की टीम पहुंचने वाली है। मामले की जांच की जाएगी और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच होगी।

सफेद कपड़े पर खून के धब्बे
बताते चलें कि प्रयागराज के चकिया इलाके में स्थित कार्यालय में सीढ़ियों और सोफे पर रखे सफेद कपड़े के टुकड़े पर पुलिस को ये खून के धब्बे मिले। हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं है कि ये खून के धब्बे किसके थे।

पुलिस ने बरामद किया चाकू
इसके साथ ही अतीक अहमद के इस कार्यालय के बाहर पुलिस ने एक चाकू भी बरामद किया है। कार्यालय के बाहर से ये सब चीजें मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अतीक पर चलीं धड़ाधड़ गोलियां
बताते चलें कि 15 अप्रैल को अतीक अहमद का तीन शूटरों ने मर्डर कर दिया था। सरेआम हुए इस मर्डर ने तहलका मचाकर रख दिया था। ये घटना उस वक्त हुई, जब अतीक को प्रयागराज में मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था। वो पुलिस हिरासत में था। गैंगस्टर पर चली धड़ाधड़ गोलियों का पूरा फुटेज कैमरे में कैद हो गया और वायरल होने लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+