भाजपा नेता दयाशंकर लापता, भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नयी दिल्ली। बीएसपी सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करे वाले भाजपा नेता दयाशंकर सिंह लापता हो गए हैं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही है, लेकिन उन्हें खोज पाने में असफल रही है। वहीं पुलिस ने उनके भाई को बलिया से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

 dayashankar singh

आपको बता दें कि मायावती के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर दयाशंकर के खिलाफ़ 153 ए, 504, 509 और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद उनकी तलाशी शुरू की गई। पुलिस उनके लालबाग स्थित आवास पर भी पहुंची, लेकिन वो वहां नहीं मिले। जिन धाराओं के तहत दयाशंकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, उसमें उन्हें 7 साल से कम की सजा हो सकती है।

वहीं दूसरी तरफ बीएस पी प्रमुख मायावती पर अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में हजारों कार्यकर्ताओं ने लखनऊ और दिल्ली समेत देशभर के कई इलाकों में प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की गई। दयाशंकर सिंह को गिरफ्तार करने की मांग की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+