Shine Tom Chacko: शाइन टॉम चाको से फिलहाल टली पूछताछ, पुलिस ने लिया यू-टर्न

Shine Tom Chacko: ड्रग्स और आपराधिक साजिश से जुड़े मामले में मलयालम अभिनेता शाइन टॉम चाको (Shine Tom Chacko) को लेकर चल रही जांच में नया मोड़ आया है। एर्नाकुलम पुलिस ने सोमवार को चाको से पूछताछ टाल दी है, जबकि उन्हें पहले 21 अप्रैल को उपस्थित होने का नोटिस भेजा गया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभिनेता को सूचित कर दिया गया है कि जांच के मौजूदा चरण में उनकी उपस्थिति आवश्यक नहीं है। वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, यह निर्णय कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त पुट्टा विमलादित्य द्वारा बुलाई गई समीक्षा बैठक के पहले लिया गया है। सोमवार को होने वाली इस बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के अधिकारी भाग लेंगे।

shine tom chacko

साथ ही, आगे होने वाली कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा। शाइन टॉम चाको को शनिवार को एक होटल में हुई छापेमारी से जुड़े मामले में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ लगभग चार घंटे तक चली, जिसके बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

एफआईआर के अनुसार, जिला मादक पदार्थ निरोधक विशेष कार्रवाई बल (DANSAF) की टीम ने बुधवार रात को कोच्चि के कलूर इलाके में एक होटल के कमरे में चाको और मलप्पुरम निवासी अहमद मुर्शाद को मादक पदार्थों का सेवन करते हुए पकड़ा। पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान अभिनेता कथित तौर पर खिड़की से कूदकर मौके से फरार हो गए थे।

उन्होंने कथित रूप से साक्ष्य नष्ट करने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में शाइन टॉम चाको को FIR में प्रथम आरोपी बनाया है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 238 (साक्ष्य मिटाना) और एनडीपीएस अधिनियम की धारा 27 (मादक पदार्थ का सेवन) तथा 29 (आपराधिक साजिश और उकसाना) के तहत केस दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि कुछ ही सप्ताह पहले एक अन्य 2015 के ड्रग मामले में चाको को एर्नाकुलम की अतिरिक्त सत्र अदालत ने सबूतों की कमी और प्रक्रियागत खामियों के आधार पर बरी कर दिया था। पूरे घटनाक्रम के दौरान शाइन चाको ने मीडिया से कोई संवाद नहीं किया। उन्हें शाम करीब साढ़े पांच बजे रिहा कर दिया गया। इस मामले में अहमद मुर्शद को भी गिरफ्तार किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+