एक और रेव पार्टी का खुलासा, रिसॉर्ट के अंदर मिले AC कमरे, शराब और...

रेव पार्टी की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गई। अंदर शराब भी थी, एसी कमरे भी थे और...

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में आधी रात को रेव पार्टी का पर्दाफाश होने के बाद अब एक और रेव पार्टी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस रेव पार्टी में बड़ी संख्या में कॉलेज के स्टूडेंट्स मौजूद थे, जो कोकीन, गांजा, हेरोइन, नशीली गोलियां और शराब का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस को शक है कि पार्टी में कॉल गर्ल्स भी बुलाई गई थीं। यह रेव पार्टी एक अवैध रिसॉर्ट के अंदर चल रही थी। रिसॉर्ट के अंदर पार्टी में शामिल लोगों के लिए एसी कमरों का भी इंतजाम किया गया था। पुलिस ने मौके से 165 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ऐसे हुआ रेव पार्टी का भंडाफोड़

ऐसे हुआ रेव पार्टी का भंडाफोड़

डेक्कन क्रोनिकल की खबर के मुताबिक यह मामला तमिलनाडु का है, जहां सेथुमदाई में पुलिस ने इस रेव पार्टी का पर्दाफाश किया। रेव पार्टी का खुलासा उस वक्त हुआ, जब डांस फ्लोर पर किसी बात को लेकर दो ग्रुप आपस में भिड़ गए। दोनों ग्रुप के बीच बात गाली-गलौच से शुरू होकर मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद शोर सुनकर आस-पास के लोगों को मामले का पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा तो अंदर का नजारा चौंकाने वाला था। पार्टी में हर तरह के नशे का इंतजाम किया गया था। पुलिस ने मौके से रिसॉर्ट के मालिक और स्टाफ समेत 165 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पार्टी के अंदर कोकीन, गांजा, हेरोइन और...

पार्टी के अंदर कोकीन, गांजा, हेरोइन और...

पुलिस के मुताबिक, तमिलनाडु में अन्ना नगर के सेथुमदाई में पिछले चार साल से एक अवैध रिसॉर्ट चल रहा था। इस रिसॉर्ट को लेकर पहले भी कई सूचनाएं मिलीं लेकिन स्थानीय पुलिस ने एक्शन नहीं लिया। बीते शुक्रवार की रात करीब 159 कॉलेज के छात्र और युवा यहां एक रेव पार्टी के लिए इकट्ठे हुए थे। इनमें से ज्यादातर युवा पड़ोसी राज्य केरल से आए हुए थे। पार्टी के अंदर इन लोगों के लिए कोकीन, गांजा, हेरोइन, नशीली गोलियां और शराब का इंतजाम था। पार्टी के दौरान ही किसी बात को लेकर डांस फ्लोर पर दो ग्रुप आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते झगड़ा बढ़ने लगा और शोर सुनकर आस-पास के लोगों ने एसपी को सूचना दे दी।

नारियल के पेड़ों के बीच थे एसी कमरे

नारियल के पेड़ों के बीच थे एसी कमरे

शिकायत मिलने के बाद एसपी सुजीत बिना स्थानीय पुलिस को सूचित किए, तिरुपुर और मेट्टुपालयम की दो पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छापा मारा तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गई। रिसॉर्ट के अंदर नारियल के पेड़ों के बीच युवाओं के लिए एसी कमरों का भी इंतजाम किया गया था। पुलिस को शक है कि ड्रग्स के अलावा इस जगह का इस्तेमाल वेश्यावृत्ति के लिए भी किया जाता रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+