आतंकी की पोशाक में रितिक रोशन की फिल्म के दो कलाकार बाजार गए सिगरेट लेने, पुलिस ने असली आतंकवादी समझ किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए होती है और ऐसी उम्मीद की जाती है कि वह सही लोगों को परेशान नहीं करती है। लेकिन मुंबई में पुलिस का ऐसा कारनामा सामने आया है जिसकी वजह से हर तरफ पुलिस का मजाक बन रहा है। दरअसल मुंबई पुलिस ने दो व्यक्तियों को आतंकवादी होने के शक में गिरफ्तार किया था। लेकिन बाद में पता चला कि ये दोनों ही व्यक्ति रितिक रोशन की फिल् में आतंकी की भूमिका निभा रहे हैं और इसी वजह से इन लोगों ने आतंकी की वेशभूषा धारण कर रखी। इसी वजह से पुलिस उनकी वेशभूषा से भ्रमित हो गई और दोनों को आतंकी होने के संदेह में गिरफ्तार कर लिया।

film

सिगरेट लेने गए थे बाजार

दोनों ही कलाकार फिल्म में शूटिंग के लिए आतंकी की वेशभूषा में तैयार हुए थे, उनकी कमर पर बुलेट्स बंधी थी। जब ये लोग सिगरेट खरीदने के लिए बाजार निकले थे तो इन दोनों पर पुलिस की नजर पड़ी और पुलिस ने उन्हें गिरफ्त्तार कर लिया। तकरीबन एक घंटे की पड़ताल के बाद पुलिस को इस बात की जानकारी मिली कि ये दोनों आतंकी नहीं बल्कि फिल्म कलाकार हैं। दोनों की पहचान बलराम गिनवाला और अरबाज खान के रूप में हुई है। दोनों ही पालघर जिले के वसाई में रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

प्रोडक्शन यूनिट ने दी जानकारी

फिल्म के प्रोडक्शन यूनिट के इंचार्ज ने दोनों ही कलाकारों से जुड़े सभी दस्तावेज जब पुलिस को सौंप दिए। लेकिन बावजूद इसके पुलिस ने यूनिट इंचार्ज और दोनों अभिनेताओं के खिलाफ सेक्शन 188 के तहत मामला दर्ज किया है। इन लोगों पर आम लोगों के बीच माहौल को बिगाड़ने का आरोप है। बता दें कि यह फिल्म सिद्धार्थ आनंत डायरेक्ट कर रहे हैं, जिसमे रितिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वानी कपूर भी हैं।

ट्विटर पर उड़ाया मजाक

इस घटना के सामने आने के बाद लोगों ने ट्विटर पर पुलिस का काफी मजाक उड़ाया है। एक यूजर ने लिखा है कि बालाकोट वाले सूत्र मुंबई पुलिस को भी खुफिया जानकारी दे रहे हैं। एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा है कि वैसे लग पूरे टेररिस्ट रहे हैं, इसका मतलब फिल्म अच्छी होगी। जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है कि हमारी पुलिस को पूरी दुनिया ढूंढ़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+