कश्मीर हिंसा: आतंक के लिए अलगाववादी नेताओं को इटली से भेजा जा रहा है पैसा

नई दिल्ली। उरी में हुए आतंकी हमले से करीब तीन हफ्ते पहले प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के छह लोगों के बारे में जानकारी जुटाई थी जो जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों के लिए फंडिंग कर रहे हैं। इटली में रहने वाले ये 6 लोग अलगाववादी नेताओं के जरिए कश्मीर में हिंसा के लिए फंड दे रहे हैं।

Kashmir Unrest

ईडी की ओर से श्रीनगर जिला कोर्ट में दायर की गई चार्जशीट में इस बात का खुलासा हुआ है। यह चार्जशीट 24 अगस्त और 30 अगस्त को दायर की गई है। चार्जशीट में कहा गया है कि इटली की फर्म मदीना ट्रेडिंग की ओर से भेजी जाने वाली रकम को दो अलगाववादी नेताओं फिरदौस अहमद शाह और यार मोहम्मद खान ने निकाला था। यह पैसा पीओके से जुड़े लोगों ने भेजा था।

...तो देश के खिलाफ युद्ध छेड़ रहे हैं अलगाववादी
ईडी ने अपनी चार्जशीट में शाह और खान को मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी बनाया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने विदेश से आए पैसे का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए किया, जो कि एक तरह से देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने जैसा है।

अलगाववादी नेताओं की भूमिका पर उठे सवाल
इन आरोपों से कश्मीरी अलगाववादी नेताओं की भूमिका पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं क्योंकि फिरदौस अहमद शाह, सैयद अली शाह गिलानी की हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के सदस्य और डेमोक्रेटिक पॉलिटिकल मूवमेंट के अध्यक्ष भी हैं। बता दें कि मदीना ट्रेडिंग फर्म के जरिए 26/11 आतंकी हमले के लिए भी पैसा भेजा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+