PNB Scam: नीरव मोदी के साथ डील खत्म करने की कोशिश में प्रियंका चोपड़ा

Recommended Video

    Punjab National Bank Scam Case: Nirav Modi से deal cancel करेंगी Priyanka Chopra । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक से 11,500 करोड़ रुपए के घोटाले में शामिल नीरव मोदी के देश से फरार होने के बाद प्रियंका चोपड़ा उनसे अपनी डील खत्म करने की कोशिश में हैं। प्रियंका के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि चोपड़ा नीरव के साथ अपनी डील को खत्म करने के लिए कानूनी सलाह ले रही हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नीरव मोदी के ज्वेलरी डिजाइनर ब्रांड की एंबेसडर हैं। वो नीरव के ज्वैलरी ब्रान्ड के विज्ञापनों में नजर आती हैं। प्रियंका चोपड़ा जनवरी 2017 से ब्रांड एंबेसडर के तौर पर नीरव के लग्जरी डायमंड ज्वैलरी ब्रांड से जुड़ी हुईं हैं।

    नीरव पर नहीं किया है मुकदमा

    नीरव पर नहीं किया है मुकदमा

    प्रियंका चोपड़ा के प्रवक्ता ने हालांकि पीएनबी घोटाले मामले में आरोपी नीरव मोदी को कानूनी नोटिस भेजे जाने की खबरों का खंडन किया है। प्रियंका के प्रवक्ता ने कहा ये सही नहीं है। नीरव मोदी के वित्तीय घोटाले में सामने आने के बाद इस ब्रांड से प्रियंका चोपड़ा अलग होने के लिए जरूर कानूनी सलाह ले रही हैं लेकिन इसके लिए किसी तरह की नोटिस भेजे जाने की खबर पूरी तरह गलत है।

    प्रियंका को पैसा ना मिलने की आई थी रिपोर्ट

    प्रियंका को पैसा ना मिलने की आई थी रिपोर्ट

    इससे पहले मीडिया रिपोर्टस आई थी कि प्रियंका चोपड़ा ने नीरव मोदी को कानूनी नोटिस भेजा है। रिपोर्टस में कहा गया था कि प्रियंका ने नीरव मोदी ब्रांड के लिए विज्ञापन की शूटिंग की थी जिसका नीरव मोदी ने अभी तक भुगतान नहीं किया है जिसे लेकर प्रियंका ने नोटिस भेजा है। रिपोर्टस में ये यहां तक कहा गया था कि सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी विज्ञापन के लिए पैसे नहीं मिले हैं और वो भी अब इस मामले में कानूनी सलाह ले रहे हैं। हालांकि अब प्रियंका चोपड़ा ने इन खबरों को गलत करार दिया है।

    11,500 करोड़ के घोटाले में आरोपी हैं नीरव

    11,500 करोड़ के घोटाले में आरोपी हैं नीरव

    आपको बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 1.77 बिलियन डॉलर (करीब 11,500 करोड़) के फ्रॉड का मामला सामने आया है। ये घोटाला बैंक की मुंबई स्थित एक ब्रान्च में हुआ है। भारत के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पीएनबी की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में इसकी जानकारी दी गई है। बैंक ने बताया है कि मुंबई की एक ब्रांच में 1.77 अरब डॉलर की धोखाधड़ी हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+