Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जानिए पीएमओ के ऑफिसर्स और अजित डोवाल की सैलरी

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ ने अपने अधिकारियों की सैलरी को सार्वजनिक किया है। एक आरटीआई के तहत अधिकारियों को मिलने वाली सैलरी को सार्वजनिक किया गया है। पीएमओ में हाल ही में सेक्रेटरी भास्‍कर खुल्‍बे की नियुक्ति हुई है और सैलरी के मामले में वह नंबर वन हैं। ऑफिसर्स की सैलरी को वेबसाइट पर पब्लिश कर दिया गया है।

salary-of-pmo-officials

कितनी है एनएसए डोवाल की सैलरी

सेक्रेटरी भास्‍कर खुल्‍बे को इस समय 2,01,450 लाख रुपए प्रति माह सैलरी मिलती है। भास्‍कर को पिछले हफ्ते ही पीएमओ में अप्‍वाइंट किया गया है। भास्‍कर इससे पहले एडिशनल सेक्रेटरी की जिम्‍मेदारी निभा रहे थे।

नेशनल सिक्‍योरिटी एडवाइजर और पीएम के दौरे पर हर समय उनके साथ रहने वाले एनएसए अजित डोवाल को हर माह‍ 1,62,500 रुपए बतौर सैलरी मिलते हैं।

डोवाल की ही तरह पीएम के प्रिंसिपल सेक्रेटरी नृपेंद्र मिश्रा और एडिशनल प्रिंसिपल सेक्रेटरी पीके मिश्रा को भी डोवाल के बराबर ही सैलरी मिलती है। ये तीनों ही रिटायर्ड ऑफिसर हैं और इसलिए इनकी सैलरी एक ही है।

कितनी है पीआरओ की सैलरी

  • पीएमओ में काम कर रहे पीआरओ को हर माह 99,434 रुपए सैलरी मिलती है।
  • पीएम के एक पुराने सहयोगी जे. एम. ठक्कर को भी 99,434 रुपए की ही पेंशन मिलती है।
  • पीएमओ में इंफॉर्मेशन ऑफिसर शरत चंदर को 1.26 लाख रुपए सैलरी मिलती है।
  • ज्‍वाइंट सेक्रेटरी तरुण बजाज को सैलरी के तौर पर सबसे ज्यादा 1,77,750 रुपए मिलता है।
  • वहीं अनुराग जैन की सैलरी 1,76,250 रुपए और ए.के. शर्मा की 1,73,250 रुपए है।
  • पीएमओ में काम कर रहे 80 मल्टी टास्किंग स्टाफ और 25 ड्राइवरों की सैलरी भी पब्लिक की गई है।

पीएम मनमोहन सिंह के टाइम कितनी सैलरी

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के समय पीएमओ ने अपने ऑफिसर्स की सैलरी जनता के सामने सार्वजनिक की थी। वर्ष 2012 में सिंह के सलाहकार टी.के.ए. नायर, एस समय के एनएसए शिव शंकर मेनन, स्‍पेशल रिप्रजें‍टेटिव एस. के. लांबा और पीएम के उस समय के प्रिंसिपल सेक्रेटरी पुलक चटर्जी को 1.61 लाख रुपए हर माह सैलरी के तौर पर मिलते थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+