सरकार लाई है गजब की स्कीम, हर दिन मिलेंगे 500 रुपये, कौन कर सकता है अप्लाई?
PM Vishwakarma Yojana: केंद्र सरकार ने भारत के पारंपरिक कारीगरों और दस्तकारों को नई पहचान और आर्थिक सहयोग देने के लिए 'प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना' की शुरुआत की है। यह योजना उन कारीगरों के लिए वरदान साबित हो सकती है, जो पीढ़ियों से पारंपरिक कलाओं में लगे हैं।
योजना के तहत कारीगरों को डिजिटल पहचान पत्र, प्रशिक्षण, आर्थिक सहायता इत्यादि मिलेगी। इसके अलावा कम ब्याज दर पर लोन और मार्केटिंग, ब्रांडिंग व ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिलेगा। सरकार का उद्देश्य है कि ये हुनरमंद कारीगर आत्मनिर्भर बनें।

अपनी कला को व्यवसाय में बदलें और 'वोकल फॉर लोकल' के संदेश को बढ़ावा दें। इस योजना से न केवल पारंपरिक कलाओं को नई पहचान मिलेगी, बल्कि भारत के कारीगरों का हुनर देश और दुनिया में फैलाने का अवसर भी मिलेगा।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Status: 21 नवंबर तक आ जाएंगे खाते में 2000? क्या है पीएम किसान की 21वीं किस्त का स्टेटस, अभी करें चेक
कौन-कौन कारीगर योजना में शामिल?
यह योजना 13 पारंपरिक पेशों से जुड़े कारीगरों के लिए है, जैसे बढ़ई, लोहार, कुम्हार, सुनार, राजमिस्त्री, नाई, धोबी, दर्जी, मछुआरे, मोची, मूर्तिकार, खिलौना निर्माता और हथकरघा बुनकर।
कारीगरों को मिलने वाले लाभ
योजना के तहत कारीगरों को डिजिटल विश्वकर्मा पहचान पत्र और प्रमाणपत्र मिलेगा। इसके अलावा 5 से 15 दिन का कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें नए औजार और तकनीक सिखाई जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान 500 रुपये प्रतिदिन का स्टाइपेंड भी मिलेगा।
कारीगरों को औजार खरीदने के लिए 15,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही कम ब्याज (5%) पर दो चरणों में लोन मिलेगा - पहले चरण में 1 लाख रुपये और दूसरे चरण में 2 लाख रुपये तक। योजना के तहत कारीगरों को मार्केटिंग, डिजिटल पेमेंट, ब्रांडिंग और प्रमोशन में भी मदद मिलेगी। सरकार उन्हें ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जोड़कर डिजिटल कारोबार का अवसर भी देगी।
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया बहुत ही सरल है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से इस योजना में इनरोल हो सकते हैं-
- आवेदन करने के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmvishwakarma.gov.in पर जाकर "Register" या "Apply Now" पर क्लिक करें।
- मोबाइल नंबर और OTP से रजिस्ट्रेशन करें।
- आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और पेशे से जुड़े दस्तावेज अपलोड करें।
- सबमिट करने के बाद आपको विश्वकर्मा ID मिल जाएगी।
- अगर ऑनलाइन आवेदन में दिक्कत हो तो किसी कॉमन सर्विस सेंटर से भी आवेदन किया जा सकता है।
आवेदन के लिए आवश्यक शर्तें
इस योजना के लिए अप्लाई करने के लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं। एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू करने से पहले एक बार उन शर्तों के बारे में पढ़ लें-
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- आयु 18 वर्ष से अधिक हो।
- पारंपरिक पेशा कर रहा हो और व्यावसायिक प्रमाण हो।
- किसी अन्य सरकारी स्वरोजगार योजना का लाभ न ले रहा हो (जैसे PMEGP)।
सरकार का उद्देश्य
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का मकसद पारंपरिक कारीगरों को सम्मान और अवसर देना है। यह योजना 'वोकल फॉर लोकल' को बढ़ावा देने और भारत के हुनरमंद हाथों को नई पहचान देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
ये भी पढ़ें: Pension Yojana: किन बुजर्गों से वापस ली जाएगी वृद्धावस्था पेंशन की रकम? किस वजह से विभाग ने उठाया ये कदम?












Click it and Unblock the Notifications