Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने 'मन की बात' में 'बस्तर ओलंपिक' का किया जिक्र, बताया क्षेत्र में बदलाव की शुरुआत
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इस साल की आखिरी 'मन की बात' में बस्तर ओलंपिक का जिक्र किया। अपने 117वें संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, "बस्तर में एक अनूठा ओलंपिक शुरू हुआ है, जो इस क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत कर रहा है।" उन्होंने यह भी कहा कि यह उनके लिए खुशी की बात है कि बस्तर ओलंपिक का सपना अब सच हो चुका है, और यह ओलंपिक उस क्षेत्र में हो रहा है जो कभी माओवादी हिंसा का गवाह रहा है।
बस्तर ओलंपिक की शुरुआत छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर में नवंबर में हुई थी। इस ओलंपिक में शहरों और गांवों के खिलाड़ियों के साथ-साथ सरेंडर नक्सलियों ने भी हिस्सा लिया, जो इस खेल महाकुंभ को और भी खास बनाता है। बस्तर ओलंपिक का मंत्र है "करसय ता बस्तर, बरसय ता बस्तर" यानी "बस्तर खेलेगा - बस्तर जीतेगा।"

वाइल्ड वाटर भैस' और 'हिल माइन' का भी उल्लेख
पीएम मोदी ने बस्तर ओलंपिक के प्रतीक चिह्न 'वाइल्ड वाटर भैस' और 'हिल माइन' का भी उल्लेख किया, जो बस्तर की समृद्ध संस्कृति को दर्शाते हैं। इस कार्यक्रम के समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बस्तर का दौरा किया और इस खेल आयोजन की सराहना की।
सीएम विष्णुदेव साय जताया आभार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, "बस्तर ओलंपिक" के सफल आयोजन पर आपके प्रोत्साहन और प्रेरणादायी उद्बोधन हेतु समस्त प्रदेशवासियों की ओर से सहृदय आभार!
आपके कुशल मार्गदर्शन में हमारी सरकार बस्तर में बदलाव और यहाँ के लोगों के जीवन में खुशहाली लाने संकल्पित है। बस्तर ओलंपिक में 1.65 लाख से अधिक लोगों का प्रतिभाग करना ओलंपिक की सफलता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि सुकमा की पायल कवासी, दोरनापाल के पुनेम सन्ना, कोंडागांव के तीरंदाज रंजू शोरी और कारी कश्यप ने अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा से मैडल जीता और बस्तर का मान बढ़ाया है।बस्तर में अब बंदूक की आवाज नहीं, खेलों की शोर सुनाई देती है, हंसते-खेलते लोगों के चेहरे दिखाई देते हैं।निश्चित ही आपके इस प्रोत्साहन और विश्वास से हमारी सरकार को बस्तर की प्रगति के लिए कार्य करने की और ऊर्जा मिलेगी, साथ ही बस्तरवासियों का मनोबल बढ़ेगा। पुनः हार्दिक आभार!
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया गर्व की बात
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा, "पीएम मोदी ने 'मन की बात' में बस्तर ओलंपिक्स का विस्तार से जिक्र किया और हमारे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। यह बस्तर और छत्तीसगढ़ के हर नागरिक के लिए गर्व की बात है।"
यह भी पढ़ें 'मुझे पता था कि मनमोहन सिंह मुझसे बेहतर प्रधानमंत्री होंगे’, सोनिया गांधी ने किया था सच स्वीकार












Click it and Unblock the Notifications