देश चैन से सोए इसलिए आप...जानें PM Modi और यूट्यूबर अंकित बैयानपुरियां के बीच क्या सब बात हुई

PM Modi Ankit Baiyanpuriya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज पूरे देशभर में स्वच्छांजलि कार्यक्रम के तहत लोगों ने श्रमदान किया। इस दौरान बीजेपी के कई नेताओं और मंत्रियों ने जगह-जगह साफ-सफाई की। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने श्रमदान का वीडियो शेयर किया है, जिसमें सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अंकित बैयनपुरिया भी नजर आए हैं।

पीएम मोदी ने वीडियो एक्स (ट्विटर) पर शेयर करते हुए लिखा कि आज देश स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। अंकित बैयनपुरिया और मैंने भी वही किया! स्वच्छता के अलावा, हमने इसमें फिटनेस और खुशहाली को भी शामिल किया है। यह सब स्वच्छ और स्वस्थ भारत के लिए है। वीडियो में देखिए पीएम मोदी और यूट्यूबर अंकित बैयनपुरिया के बीच क्या सब बात हुई...

PM Narendra Modi Ankit Baiyanpuriya

वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी और यूट्यूबर अंकित बैयानपुरियां एक साथ बात करते नजर आ रहे हैं और हाथ में झाड़ू और हाथ में तगाड़ लिए हुए हैं। सबसे पहले पीएम अंकित से हाल समाचार पूछते हैं फिर फिटनेस को लेकर बात करते हैं। पीएम मोदी बोलते हैं क्या अंकित, आज हम तुमसे कुछ सीखेंगे। फिर दोनों झाड़ू लगाना शुरू करते हैं। पीएम मोदी हाथ से कागज उठाते भी नजर आते हैं।

पीएम मोदी अंकित से पूछते हैं आप फिटनेस के लिए इतनी मेहनत करते हैं, उसमें स्वच्छता अभियान कैसे मदद करता है। अंकित बोलते हैं कि स्वच्छता से लोग स्वस्थ रहते हैं, इसलिए स्वच्छता बहुत जरूरी है। फिर पीएम मोदी पूछते हैं अंकित आप फिजिकल एक्टिविटी के लिए कितना समय देते हैं। अंकित जवाब देते हुए कहते हैं कि चार से पांच घंटे। अंकित बोलते हैं कि आपको देखकर प्रेरणा मिलती है कि आप इतना एक्सरसाइज करते हैं। पीएम मोदी बोलते हैं कि मैं इतना एक्सरसाइज नहीं करता हूं लेकिन मैं अनुशासन का पालन करता हूं। लेकिन दो चीजों में मेरा सही नहीं चल रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि खाने की टाइमिंग सही नहीं हो पा रही है। दूसरा सोने पर कम समय दे पा रहा हूं। सोने के लिए मुझे थोड़ा और समय देना चाहिए। फिर अंकित कहते हैं कि देश को सुलाने के लिए आपको जागना पड़ता है। फिर पीएम मोदी, अंकित बैयानपुरियां से बोलते हैं कि कैसे सोशल मीडिया का पॉजिटिव उपयोग होता है, उसका परफेक्ट उदाहरण आपने दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+