पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बकरीद की बधाई, बोले- मानव जाति की भलाई के लिए काम करें

नई दिल्ली, 10 जुलाई। पूरा देश आज बकरीद का त्योहार मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को बकरीद की बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके देशवासियों को बधाई देते हुए लिखा, ईद मुकाबर, आप सभी को ईद उल अदहा की बधाई। यह त्यौहार हमें मानव जाति की भलाई के लिए सामूहिक कल्याण और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करे। बता दें कि 70 दिन के पवित्र दिनों के बाद बकरीद के त्योहार को दुनियाभर में मनाया जाता है। मुस्लिम धर्म में यह त्योहार काफी महत्व रखने वाला है, इसमे कुर्बानी को सर्वोच्च स्थान पर रखा गया है।

modi

Recommended Video

    Bakrid 2022: देशभर में आज मनाई जा रही बकरीद, Jama Masjid में अदा की गई नमाज | वनइंडिया हिंदी |*News

    वहीं देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देशवासियों को बकरीद की बधाई दी है। राष्ट्रपति ने बधाई देते हुए कहा, ईद-उज़-ज़ुहा के अवसर पर, सभी देशवासियों, विशेषकर हमारे मुस्लिम भाइयों-बहनों को मुबारकबाद। ईद-उज़-ज़ुहा का त्‍योहार बलिदान और मानव सेवा का प्रतीक है। आइए, इस अवसर पर मानव जाति की सेवा के लिए खुद को समर्पित करने और देश की खुशहाली तथा समग्र विकास के लिए काम करने का संकल्‍प लें। राष्ट्रपति की ओर से राष्ट्रपति कार्यालय ने हिंदी और उर्दू दोनों ही भाषाओं में ट्वीट करके देशवासियों को बकरीद की बधाई दी है।

    इसके साथ ही पीएम मोदी ने अषाढ़ी एकादशी की भी देशवासियों को बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा, भगवान विट्ठल का आशीर्वाद हम पर बना रहे और हमारे समाज में खुशी की भावना बनी रहे। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम का एक क्लिप भी साझा की है, जिसमे वारकरी परंपरा और पंढरपुर की दिव्यता की बात की गई है। बता दें कि रेडियो पर हर महीने के आखिरी रविवार को आने वाले मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी देशवासियों से अलग-अलग मुद्दों पर बात करते हैं। इसी दौरान पीएम मोदी ने अपनी विट्ठल मंदिर के दर्शन के अनुभव को साझा किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+