कल से शुरू होगी ट्रांसपेरेंट टैक्सेशन योजना, पीएम मोदी करेंगे लॉन्च
नई दिल्ली: लॉकडाउन में भारतीय अर्थव्यवस्था पटरी से उतर गई थी। अनलॉक की प्रक्रिया तो जून से ही शुरू हो गई है, लेकिन अर्थव्यवस्था को पटरी पर आने में वक्त लगेगा। इस बीच करदाता सरकार पर भरोसा करें और सही वक्त पर टैक्स जमा करें, इसके लिए मोदी सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। जिसके तहत गुरुवार को ट्रांसपेरेंट टैक्सेशन- ईमानदारों के लिए सम्मान (Transparent Taxation - Honoring the Honest) योजना शुरू होगी। इस मंच का शुभारंभ पीएम मोदी खुद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे।

दरासल CBDT ने पिछले कुछ सालों में टैक्स को लेकर बड़े सुधार किए हैं। जिसमें कॉर्पोरेट टैक्स को 30 प्रतिशत से घटाकर 22 प्रतिशत कर दिया गया। इसके अलावा नए विनिर्माण इकाइयों के लिए टैक्स दर घटाकर 15 प्रतिशत कर दी गई। इसी तरह अब ईमानदार करदाताओं के लिए ट्रांसपेरेंट टैक्सेशन योजना पीएम मोदी शुरू करेंगे। इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई अधिकारी मौजूद रहेंगे।
कोरोना काम में कम हुआ GST कलेक्शन
आपको बता दें लॉकडाउन से आर्थिक गतिविधियां तो प्रभावित ही हुईं थी, साथ ही टैक्स का कलेक्शन भी कम हुआ है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक जुलाई महीने में कुल जीएसटी कलेक्शन 87,422 करोड़ रुपये रहा है। इसमें सेंट्रल जीएसटी (CGST) के तौर पर 16,147 करोड़ रुपये, स्टेट जीएसटी (SGST) के तौर पर 21,418 करोड़ रुपये और IGST के तौर पर 42,592 करोड़ रुपये शामिल हैं। ऐसे में देखा जाए तो पिछले साल जुलाई के मुकाबले इस साल 14.36 फीसदी की कमी आई है।












Click it and Unblock the Notifications