जेपी नड्डा ने बुलाई भाजपा पदाधिकारियों की बैठक, पीएम मोदी भी होंगे शामिल
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 21 फरवरी को दिल्ली में भाजपा के सभी पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्षों और राज्य प्रभारियों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। बताया गया है कि पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव पर चर्चा के लिए ये बैठक बुलाई गई है। पीएम के अलावा अमित शाह भी बैठक में हिस्सा ले सकते हैं।

कोरोना महामारी के बाद भाजपा नेताओं की यह पहली बड़ी बैठक है, जिसमें फिजिकली सब हाजिर होंगे। भाजपा की ये बैठक 21 फरवरी को दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में होगी।बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक को संबोधित करेंगे और अलग-अलग राज्य इकाइयों द्वारा किए गए कार्यों को बैठक में बताया जाएगा। भाजपा की ये बैठक पहले 14 फरवरी को होनी तय हुई थी लेकिन बाद में इसे एक हफ्ते के लिए आगे बढ़ा दिया।












Click it and Unblock the Notifications