स्वीडिश पीएम से मोदी ने की बात, कहा- जलवायु परिवर्तन में सहयोग करता रहेगा भारत

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने स्वीडिश समकक्ष स्टीफन लोफवेन के साथ एक वर्चुअल बैठक की। 2015 के बाद से दोनों नेताओं के बीच ये पांचवीं बातचीत थी। इस दौरान दोनों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई। साथ ही भारत ने जलवायु परिवर्तन पर आगे सहयोग के लिए कहा। पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि भारत लोकतंत्र, मानवाधिकार, कानून का शासन, समानता, स्वतंत्रता, न्याय जैसे साझा मूल्य पर काम कर रहा। साथ ही स्वीडन के साथ संबंध और ज्यादा मजबूत होंगे।

स्वीडन

पीएम मोदी ने हाल के वर्षों में बिजली क्षेत्र में राष्ट्र की उपलब्धियों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत की अक्षय ऊर्जा क्षमता पिछले पांच वर्षों में 162 प्रतिशत बढ़ी है। भारत जी-20 देशों में इकलौता ऐसा था, जो अपनी प्रतिबद्धता के साथ खड़ा है। एक उदाहरण साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एलईडी रोशनी के उपयोग को बढ़ावा देकर हम 38 मिलियन टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को बचा रहे हैं। इसके अलावा 2030 तक भारत ने 450 गीगावॉट अक्षय ऊर्जा स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।

प्रधानमंत्री ने कोरोनो वायरस महामारी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में भारत की भूमिका से भी स्टीफन लोफवेन को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि हमने अब तक लगभग 50 देशों को 'मेड इन इंडिया' वैक्सीन उपलब्ध करवाई है, जबकि देश में भी युद्धस्तर पर टीकाकरण अभियान चल रहा है। इसके अलावा पीएम ने स्वीडन के वेटलैंड शहर में हुए हमले पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस घटना में घायल लोग जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाएं, यही मेरी कामना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+