पीएम मोदी ने युवाओं के लिए लॉन्च किया स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप 2018
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 43वीं बार देश की जनता को रेडियो के माध्यम से संबोधित किया। पीएम ने मन की बात के जरिए आज जहां कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में देश के एथलीट्स का धन्यवाद करते हुए उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। पीएम ने खिलाड़ियों को मेडल जीतने के लिए जहां बधाई दी तो वहीं देशवासियों को फिट इंडिया कार्यक्रम से जुड़ने को कहा। पीएम मोदी ने कहा कि पिछली बार लोगों से फिट इंडिया कार्यक्रम से जुड़ने का आह्वान किया था और मुझे खुशी है कि लोगों ने इस पर काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि देश के नौजवानभारत सरकार के तीन मंत्रालय ने मिलकर के एक स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप 2018 लॉन्च किया है। इस कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राएं, एनसीसी के नौजवान जो कुछ करना चाहते हैं, समाज के लिए, देश के लिए उन वो इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। पीएम ने देशभर के युवाओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आग्रह किया और कहा कि इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र,छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications