अजीत डोभाल तीसरी बार बने NSA, पीके मिश्रा फिर से प्रधान सचिव, PM मोदी की टीम में कौन-कौन सी नियुक्तियां हुईं?
PMO News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में अपनी पुरानी टीम के कई साथियों को अपने साथ रखा है। प्रधानमंत्री कार्यकाल (पीएमओ) की ओर से सामने आई जानकारी में कहा गया है कि अजीत डोभाल को 13 जून को फिर से भारत का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) नियुक्त किया गया है।
अजीत डोभाल की नियुक्ति प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के अंत तक रहेगी नियुक्ति। इसके अलावा कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव के रूप में डॉ पीके मिश्रा, आईएएस (सेवानिवृत्त) की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

ये भी पढ़ें- इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मिले NSA अजीत डोभाल... गाजा पट्टी को लेकर पहुंचाया अहम संदेश
बता दें कि दोनों सेवानिवृत्त नौकरशाह अजीत डोभाल और पीके मिश्रा, किसी भी प्रधानमंत्री के सबसे लंबे समय तक प्रमुख सलाहकार रहने वाले नौकरशाह बन गए हैं। डॉ. पीके मिश्रा जहां प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रशासनिक मामलों और नियुक्तियों को संभालेंगे। वहीं अजीत डोभाल राष्ट्रीय सुरक्षा, सैन्य मामलों और खुफिया मामलों को संभालेंगे।
जानिए अजीत डोभाल और पीके मिश्रा के बारे में
1968 बैच के आईपीएस अधिकारी अजीत डोभाल प्रधानमंत्री के लिए रणनीतिक सोच और परिचालन योजना का पूरा काम देखते हैं। अजीत डोभाल आतंकवाद विरोधी मामलों के जाने-माने विशेषज्ञ और परमाणु मुद्दों के विशेषज्ञ हैं।
डॉ. पीके मिश्रा 1972 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं, जो भारत सरकार के कृषि सचिव के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद पिछले एक दशक से प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं।
ये भी पढ़ें- नरेंद्र मोदी सरकार के सामने आएंगी ये पांच समस्याएं
अमित खरे और तरुण कपूर बने प्रधानमंत्री के सलाहकार
इसके अलावा अमित खरे और तरुण कपूर को प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। अमित खरे बिहार/झारखंड कैडर से सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। वहीं तरुण कपूर पूर्व पेट्रोलियम सचिव भी रह चुके हैं। इन्हें पहले भी पीएमओ में सलाहकार नियुक्त किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications