जलपाईगुड़ी में बोले पीएम मोदी- भरोसा रखिए, तीन तलाक कानून को हटाने नहीं दिया जाएगा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर थे, जहां उन्होंने जलपाईगुड़ी में एक रैली को भी संबोधित किया। इस दौरानन पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार ने माटी को बदनाम कर दिया है। और मनुष्य को मजबूर को कर दिया है। पश्चिम बंगाल जो कि अपनी कला और संस्कृति के लिए जाना जाता था अब वो हिंसा और अलोकतांत्रिक तरीकों के लिए चर्चा में है।

PM Narendra Modi target mamata banerjee Govt in Jalpaiguri, West Bengal

पीएम मोदी ने कहा मैं जो सस्ता राशन बंगाल की जनता को मिल रहा है, मुफ्त में रसोई गैस का कनेक्शन मिल रहा है, सस्ती दवाइयां मिल रही हैं, वो केंद्र सरकार भेज रही है। एमसी सरकार की तमाम योजनाओं के नाम पर बिचौलियों का अधिकार है। दीदी, दिल्ली जाने के लिए परेशान हैं और बंगाल के गरीब और मध्यम वर्ग को सिंडिकेट के गठबंधन से लुटने के लिए छोड़ दिया है । देश के इतिहास में ये पहली बार देखा गया है कि कोई मुख्यमंत्री हज़ारों गरीब लोगों को लूटने वालों के पक्ष में दिन-दहाड़े धरने पर बैठ जाए। इस दौरान पीएम मोदी ने तीन तलाक कानून पर कहा कि भरोसा रखिए ये कानून हटाने नहीं दिया जाएगा।

आज पश्चिम बंगाल में एक ऐसी मुख्यमंत्री हैं जो गरीबों की मेहनत से जुटाई पाई-पाई को लूटने वालों के साथ खड़ी हैं। आखिर ममता दीदी चिटफंड घोटाले की जांच से आप इतना क्यों डरी हुई हैं? क्यों जिन लोगों पर जांच में लापरवाही बरतने का आऱोप है, उनके लिए धरना दे रही हैं। मैं चिटफंड घोटाले के एक-एक पीड़ित को विश्वास दिलाता हूं कि आपको इस स्थिति में पहुंचाने वालों को कानून के दरवाजे तक पहुंचाया जायेगा।आज हर उस व्यक्ति को मोदी से कष्ट है जो पूरी तरह से भ्रष्ट है। हम गरीबों को लूटने और देश की सेना को धोखा देने वालों को विदेशों से उठाके ला रहें है और महामिलावट वाले उन्हें बचाने का प्रयास कर रहें है।

बंगाल की सरकार द्वारा घुसपैठियों का स्वागत किया जाता है। लेकिन दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल, भाजपा के नेताओं को बंगाल आने से रोका जाता है। पूर्ण बहुमत की सरकार के कारण ही आज देश के विकास को गति मिल रही है। अगर आपने साढ़े 4 साल पहले एक मजबूत सरकार के लिए वोट नहीं दिया होता, तो दशकों से लटका भारत- बांग्लादेश सीमा विवाद आज भी नहीं सुलझ पाता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+