LIVE: इंडिया आइडियाज समिट में बोले पीएम-भारत के लोगों और सरकार का खुलेपन में विश्वास
इंडिया आइडियाज समिट में
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'इंडिया आइडियाज समिट' में अपने संबोधन में कहा कि भारत में निवेश को बेहतर मौके हैं क्योंकि यहां आने वाले समय में इसके लिए माहौल शानदार है। यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (USIBC) की मेजबानी में दो दिवसीय शिखर सम्मेलन कि शुरुआत मंगलवार को हुई। आज समिट का दूसरा और आखिरी दिन है। पीएम मोदी ने दूसरे दिन कोरोना वायरस को लेकर दुनिया में प्रमुख भागीदार और नेता के रूप में अमेरिका और भारत के वैश्विक दर्शकों को संबोधित किया। कार्यक्रम की लाइव अपडेट-

LIVE Feed
समिट में एस जयशंकर ने कहा कि मैं आर्थिक संबंधों की प्रमुखता को समझता हूं...ये अति आवश्यक मुद्दे हैं। ये वास्तव में देशों को एक-दूसरे से समझौते के प्रमुख आधार हैं। लेकिन मेरा मानना है कि भारत और अमेरिका के बीच हम जहां वाणिज्य मुद्दों के माध्यम से काम करते हैं, हमें बड़ा सोचने की जरुरत है।
अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत संधू ने कहा कि इस साल फरवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा ने हमारे संबंधों को एक व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। तब से दुनिया बहुत बदल गई है। दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य और वैक्सीन विकास में सहयोग का विस्तार किया गया है।
भारत ने दुनिया भर के 100 से अधिक देशों को फार्मास्यूटिकल्स प्रदान किए हैं। भारत के साथ हमारा जबरदस्त सहयोग रहा है और राष्ट्रपति की यात्रा के बाद हमने राष्ट्रपति ट्रम्प और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बहुत बार बातचीत भी देखी:केन जस्टर, भारत में अमेरिकी राजदूत 'इंडिया आइडियाज समिट' में
भारत-अमेरिका के अंदर क्षमता है कि एकसाथ काम करके दुनिया को आकार दें। हम मैरिटाइम सिक्यॉरिटी, काउंटर टेररिज्म, कनेक्टिविटी, कोरोना, क्लाइमेट चेंज आदि पर काम कर रहे हैं। इसका बड़ा हिस्सा यह है कि द्विपक्षाय रिश्तों को मजबूत करते हुए, बड़े एजेंडा को आकार कैसे दिया जाएः विदेश मंत्री
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications