पीएम मोदी ने बिना नाम लिए पाकिस्तान पर साधा निशाना, कहा-कुछ लोग फैला रहे हैं आतंक का वायरस

नई दिल्ली। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार गुट-निरपेक्ष सम्मेलन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। ये सम्मेलन कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के मद्देनजर अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव की विशेष पहल पर आयोजित किया गया। सम्मेलन का मकसद कोविड-19 वैश्विक महामारी के खिलाफ जारी जंग में सदस्य देशों के बीच आपसी तालमेल बढ़ाना था, इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमने दुनिया के 123 देशों में मेडिकल सप्लाई सुनिश्चित कराई है जिनमें 59 गुट निरपेक्ष राष्ट्र भी शामिल हैं।

Recommended Video

    Handwara Encounter : PM Modi ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा-बलिदान नहीं भूलेंगे | वनइंडिया हिंदी
    पीएम मोदी ने बिना नाम लिए पाकिस्तान पर साधा निशाना

    इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान का बिना नाम लिए उस पर परोक्ष रूप से हमला बोला, उन्होंने कहा कि आज जहां विश्व कोविड-19 से मुकाबला कर रहा है वहीं कुछ लोग दूसरे तरह के घातक वायरस फैलाने में लगे हुए हैं, जैसे कि आतंक का वायरस, यह लोग फर्जी खबरें और समुदायों और देशों को बांटने वाले छेड़छाड़ कर तैयार किये गए वीडियो को प्रसारित कर रहे हैं, पीएम मोदी ने आगे कहा कि महामारी से मुकाबला करने के दौरान भारत ने यह दिखाया है कि लोकतंत्र, अनुशासन और निर्णायक क्षमता किस प्रकार एक साथ मिलकर सच्चे जनांदोलन का रूप ले लेते हैं।

    पाकिस्तान भी गुटनिरपेक्ष आंदोलन का सदस्य है

    गौरतलब है कि पीएम मोदी के लिए यह सम्मेलन इसलिए भी विशेष था क्योंकि वो पहली बार इसमें शरीक हुए । इस सम्मेलन ने गुट-निरपेक्ष देशों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की कोरोना से निपटने को लेकर चर्चा हुई है। पाकिस्तान भी गुटनिरपेक्ष आंदोलन का सदस्य है, इस हैसियत से वह भी सम्मेलन में शामिल हुआ। पीएम मोदी इससे पहले कोरोना संकट पर कई तरह के वैश्विक संगठनों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर चुके हैं। इस वक्त दुनिया के लगभग सभी देशों तक कोरोना का संक्रमण पहुंच चुका है, यही वजह है कि इस सम्मेलन की बहुत ज्यादा आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+