विकसित भारत 2047 के लिए देशवासियों ने भेजे ये सुझाव, खुद पीएम मोदी ने लाल किले से बताया

PM Modi at Red Fort: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। इस मके पर पीएम मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए लोगों द्वारा दिए गए सुझाव का भी जिक्र किया।

पीएम मोदी ने भाषण के दौरान कहा कि हमारे पास 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कई सुझाव आए हैं। इनमें से कुछ प्रमुख सुझावों में शिक्षा, स्वास्थ्य, और बुनियादी ढांचे में सुधार शामिल हैं। इसके साथ ही शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए नई नीतियों और योजनाओं की आवश्यकता है। शिक्षा को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

Pm modi

इस दौरान पीएम ने कहा कि विकसित भारत 2047 सिर्फ भाषण का शब्द नहीं है। इसके लिए कठोर मेहनत जारी है। देश के कोने-कोने से लोगों के सुझाव लिए जा रहे हैं। देशवासियों से इसके लिए सुझाव मांगे गए थे। मुझे यह बताने में बेहद खुशी है कि करोड़ों नागरिकों ने विकसित भारत 2047 के लिए अनगिनित सुझाव दिए हैं।

लोगों के सुझाव में देशवासियों का संकल्प और सपना झलक रहा है। युवा, बुजुर्ग, गांव से लेकर शहर तक, किसान से लेकर कामदार, दलित से आदिवासी, पहाड़ से लेकर जंगल में रहने वाले लोगों ने अपने सुझाव दिए हैं।

लोगों ने पीएम मोदी को दिए ये अहम सुझाव
भारत को दुनिया का स्किल कैपिटल बने
भारत ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बने
भारतीय यूनिवर्सिटीज ग्लोबल बनें
भारत का मीडिया ग्लोबल बने
भारत के स्किल्ड युवा विश्व की पहली पसंद बनें
भारत जल्द से जल्द जीवन के हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने
सुपरफुड को दुनिया के हर डाइनिंग टेबल पर पहुंचाना है, विश्व को पोषण देकर भारत के छोटे किसानों को समृद्ध बनाया जाए
छोटी इकाइयों में के शासन-प्रशासन को दुरुस्त किया जाए
न्याय में विलंब हो रहा है, यह चिंताजनक है; हमारे देश की न्याय व्यवस्था में सुधार की बहुत जरूरत है
बढ़ती आपदाओं के बीच शासन-प्रशासन के लिए अभियान चले
अंतरिक्ष में भारत का स्पेस स्टेशन बने
भारत की पारंपरिक औषधियां और वेलनेस हब के रूप में विकसित हो
भारत को जल्द से जल्द तीसरी बड़ी इकॉनमी बननी चाहिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+