PM Modi Cabinet 2024: मोदी सरकार के सभी 71 मंत्रियों की पूरी कुंडली, एक क्लिक पर
PM Modi Govt 2024 Ministers List With Name-Profile: भारत के प्रधानमंत्रियों के इतिहास में 9 जून 2024 को एक नया अध्याय जुड़ गया। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम को शपथ दिलाई। इस मौके पर, देश-दुनिया की हस्तियां मौजूद रहीं।
इसी के साथ ही, भारत के पहले PM के तौर पर हैट्रिक लगाने वाले जवाहरलाल नेहरू की उपलब्धि की नरेंद्र मोदी ने बराबरी कर ली। मोदी ने पीएम पद की शपथ लेने के दौरान कहा कि मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी, तीसरी बार......। नरेंद्र मोदी के बाद 71 सांसदों ने केंद्र के मंत्री पद की शपथ ली। जिसमें कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), राज्य मंत्री शामिल हैं। इस बार करीब 18 नए चेहरों को केंद्र में मंत्री पद मिला। जिसमें 36 साल के राम मोहन नायडू युवा मंत्री बने। आइए जानते हैं पूरी लिस्ट....

- राजनाथ सिंह: वरिष्ठ बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने एनडीए सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। मोदी की पिछली सरकार में सिंह रक्षा मंत्री थे। सिंह ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की। 1974 में वे एबीवीपी के संगठन मंत्री बने। 1977 में वे पहली बार उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य चुने गए। 2014 से 2019 तक केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में कार्य किया।
- अमित शाह: अमित शाह ने दूसरे कार्यकाल के लिए कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। मोदी की पिछली सरकार में भारत के गृह मंत्री रहे हैं। वे 2014 से 2020 तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और उनके नेतृत्व में पार्टी ने कई महत्वपूर्ण चुनाव जीते। अमित शाह गुजरात से आते हैं और नरेंद्र मोदी के करीबी सहयोगी माने जाते हैं।
- जेपी नड्डा: इनका पूरा नाम जगत प्रकाश नड्डा है। 20 जनवरी 2020 को बीजेपी के अध्यक्ष बने। एनडीए सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। वे 1993 में हिमाचल प्रदेश विधान सभा के सदस्य बने और विभिन्न पदों पर कार्य किया। 2012 में वे राज्यसभा के सदस्य बने और केंद्र सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री के रूप में भी सेवा की।
- एचडी कुमार स्वामी: पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के बेटे एचडी कुमार स्वामी ने शपथ ली। यह कर्नाटक के माड्य से जेडीएस सांसद हैं। तीन बार सांसद रहे चुके हैं। दक्षिण कर्नाटक में अच्छी पकड़ रखते हैं।
- पीयूष गोयल: तीसरी बार मोदी सरकार में मंत्री बने हैं। मुंबई उत्तर से बीजेपी सांसद हैं, खास बात यह है कि पहली बार लोकसभा सांसद बने हैं।
- धर्मेंद्र प्रधान: एनडीए सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। यह ओडिशा की संबलपुर सीट से बीजेपी के सांसद रूप में चुने गए। दूसरी बार लोकसभा सांसद चुने गए। आपको बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रहे हैं।
- जीतनराम मांझी: एनडीए सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में जीतन राम मांझी ने शपथ ली। यह पहली बार केंद्रीय मंत्री चुने गए हैं। इस बार बिहार के गया से सांसद बने हैं। बिहार के सीएम भी रह चुके हैं।
- राजीव रंजन सिंह: यह पहली बार केंद्रीय मंत्री चुने गए हैं। 2021-2023 में जेडीयू के अध्यक्ष रहे हैं। बिहार के मुंगेर से इस बार जेडीयू सांसद चुने गए हैं। बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
- सर्बानंद सोनोवाल: मोदी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। असम के पूर्व सीएम रहे हैं। डिब्रूगढ़ सीट से बीजेपी के लोकसभा सांसद चुनकर आए हैं।
- वीरेंद्र कुमार: एमपी के टीकमगढ़ से सांसद चुनकर इस बार आए हैं। मोदी के लगातार दो कार्यकाल में मंत्री रहे हैं। 1996 से लगातार सांसद रहे हैं।
- राममोहन नायडू: तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीता। 36 साल की उम्र में बने कैबिनेट मंत्री। मोदी कैबिनेट के इस बार सबसे युवा मंत्री बन गए हैा। श्रीकाकुलम सीट से इस बार लोकसभा पहुंचे हैं।
- प्रहलाद जोशी: मोदी के दूसरे कार्यकाल में संसदीय कार्य मंत्री रहे। 2004 से लगातार 5 बार के सांसद हैं। इस बार कर्नाटक के धारवाड़ से सांसद चुने गए हैं। मोदी सरकार में कोयला और खनन मंत्री भी रहे हैं।
- जुएल ओरांव: 6 बार के लोकसभा सांसद। मोदी के पहले कार्यकाल में आदिवासी कल्याण मंत्री रहें हैं। इस बार ओडिशा की सुंदरगढ़ से जीत कर आए हैं। आदिवासी समाज के बड़े नेता में इनका नाम गिना जाता है।
- अश्विनी वैष्णव: ओडिशा बीजेपी के राज्यसभा सांसद चुने गए। दूसरी बार केंद्र मंत्री बनने का मौका मिला। मोदी के दूसरे कार्यकाल में रेल मंत्री रहे।
- ज्योतिरादित्य सिंधिया : 2021 से नागरिक उड्डयन मंत्री। गुना से बीजेपी के सांसद के रूप में इस बार चुने गए। गुना से 5 बार सांसद रह चुके हैं। यूपीए के दो कार्यकाल में मंत्री रहे हैं।
- गजेंद्र सिंह शेखावत: जोधपुर से लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में जल शक्ति मंत्री रहे हैं।
- अन्नपूर्णा देवी: दूसरी बार मोदी सरकार में मंत्री चुनी गई हैं। 4 बार बिहार और झारखंड से विधायक रही हैं। झारखंड के कोडरमा से सांसद इस बार चुनी गईं।
- किरेन रिजिजू: अरुणाचल वेस्ट से जीतकर इसबार सांसद बने। मोदी सरकार के दो कार्यकाल में मंत्री रहे हैं। चौथी बार लोकसभा चुनाव जीता है।
- हरदीप सिंह पुरी:मोदी के दोनों कार्यकाल में मंत्री रहे हैं। यूपी के बीजेपी राज्यसभा सांसद। मोदी मंत्रिमंडल में सिख चेहरा हैं। पूर्व आईपीएस अधिकारी भी रहे हैं।
- मनसुख मांडविया : 2012 से लगातार राज्यसभा सांसद। पोरबंदर से पहली बार राज्यसभा सांसद। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं।
जी किशन रेड्डी: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में केंद्रिय मंत्री रहे हैं। सिकंदराबाद से जीतकर इस बार मोदी कैबिनेट में जगह बना पाए हैं। - जी किशन रेड्डी: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में केंद्रिय मंत्री रहे हैं। सिकंदराबाद से जीतकर इस बार मोदी कैबिनेट में जगह बना पाए हैं।
- चिराग पासवान: हाजीपुर से एलजेपी (आरवी) के सांसद। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के पुत्र। लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष हैं।
- सीआर पाटिल: नवसारी सीट से सांसद चुनकर मोदी कैबिनेट में जगह बना सके। गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष भी हैं। चौथी बार लोकसभा के सांसद चुने गए। पहली बार केंद्र में मंत्री बनने का मौका मिला है।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ
- राव इंद्रजीत सिंह: छठी बार लोकसभा चुनाव जीता। फरवरी 2014 में बीजेपी का थामा दामन। गुड़गांव लोकसभा सीट से जीतकर मोदी कैबिनेट में जगह बना सके।
- जीतेंद्र सिंह: पीएम कार्यालय में मंत्री रहे। उधमपुर से बीजेपी सांसद के रूप में उभरे हैं। 2014 से लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए हैं।
- अर्जुन राम मेघवाल : बीकानेर से बीजेपी के सांसद चुने गए हैं। 2009 से लगातार चौथी बार सांसद बने। मोदी सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
- प्रतापराव जाधव: पहली बार मंत्री बनने का मौका मिला। महाराष्ट्र के बुलढाणा से शिवसेना (शिंदे गुट) के सांसद। लगातार चौथी बार सांसद बने।
- जयंत चौधरी: 2022 से राज्यसभा सांसद। पूर्व केंद्रीय मंत्री अजीत चौधरी के पुत्र हैं। आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। मार्च 2024 में एनडीए में शामिल हुए। पहली बार मंत्री बनाए गए हैं।
राज्य मंत्री की शपथ
- जितिन प्रसाद: पीलीभीत से बीजेपी के लोकसभा सांसद चुने गए। पूर्व केंद्रीय मंत्री और यूपी के मंत्री रहे हैं। एक मजबूत ब्राह्मण चेहरा हैं। तीसरी बार सांसद चुने गए।
- श्रीपद यशो नाइक: 1999 से लगातार 6 बार के सांसद। नॉर्थ गोवा से बीजेपी सांसद चुने गए। मोदी के दोनों कार्यकाल में मंत्री पद पर रहे हैं।
- पंकज चौधरी: यूपी के महाराजगंज से जीतकर आए हैं। पूर्वांचल में बीजेपी के कद्दावर कुर्मी नेता के रूप में जाने जाते हैं। 1991 में पहली बार सांसद बने थे।
- कृष्ण पाल गुर्जर : हरियाणा के बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं। मोदी के दोनों कार्यकाल में मंत्री पद पर रहे हैं। इस बार फरीदाबाद से बीजेपी सांसद चुने गए हैं। लगातार तीसरी बार सांसद बने हैं।
- रामदास अठावले: महाराष्ट्र RPI (A) से राज्यसभा सांसद। 3 बार से लोकसभा सांसद रहे हैं। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्री रहे हैं।
- रामनाथ ठाकुर: दो बार राज्यसभा सांसद। बिहार सरकार में मंत्री रहे। पहली बार केंद्र में मंत्री पद हासिल कर सके। बिहार के पूर्व सीएम व सामाजिक न्याय के अगुआ कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं।
- नित्यानंद राय: तीसरी बार सांसद बने। राज्य मंत्री पद बना। मोदी सरकार में गृह राज्य मंत्री रहे। 4 बार के विधायक और तीन बार सांसद। बिहार के उजियारपुर से इस बार जीतकर आए हैं।
इनको भी बनाया गया राज्य मंत्री
अनुप्रिया पटेल, वी सोमन्ना, चंद्रशेखर पेम्मासानी, एसपी सिंह बघेल, शोभा करांदलाजे, कीर्तिवर्धन सिंह, बीएल वर्मा, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, एल मुरगन, अजय टमटा, बंदी संजय, कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, सतीश दुबे, संजय सेठ, रवनीत सिंह बिट्टू, रक्षा खडसे, सुकांता मजूमदार, सावित्री ठाकुर, तोखन साहू, राजभूषण चौधरी, श्रीपति वर्मा/ श्रीनिवास वर्मा नरसापुरम, हर्ष मल्होत्रा, नीमूबेन बमभानिया, मुरलीधर मोहोल, पबित्रा मार्गेरिटा, जॉर्ज कुरियन को भी राज्य मंत्री की सूची में शामिल किया गया।
-
PM Modi क्या Sonia Gandhi से अस्पताल में मिलने गए? बंगाल-तमिलनाडु में सियासी पारा गर्म! Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America War: मोदी का मास्टरस्ट्रोक! पश्चिम एशिया में तनाव के बीच 1,171 भारतीयों का 'महा-रेस्क्यू' -
कोबा तीर्थ में भावुक हुए पीएम मोदी, तक्षशिला की तबाही से लेकर ज्ञान भारत मिशन तक, संबोधन की खास बातें -
PM Modi Vav-Tharad Visit: गुजरात के वाव-थराद को ₹20,000 करोड़ की कौन-कौन सी मिली सौगात? कितना फायदा? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88%












Click it and Unblock the Notifications