'TMC अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही', PM मोदी ने बताया चुनावी नतीजों में भाजपा बंगाल में कैसा करेगी?

PM Narendra Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस बार पश्चिम बंगाल में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि, ''टीएमसी पार्टी बंगाल चुनाव में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। इस बार भारत में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य पश्चिम बंगाल रहने वाला है। बीजेपी को सबसे ज्यादा सफलता पश्चिम बंगाल में मिल रही है।'' पीएम मोदी ने ये बातें ANI को दिए इंटरव्यू में कहा है।

PM Narendra Modi

मुसलमानों के लिए ओबीसी कोटा पर कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश और उसके बाद ममता की प्रतिक्रिया पर पीएम मोदी ने कहा है कि, 'जब (कलकत्ता) हाई कोर्ट का फैसला आया तो साफ हो गया कि इतना बड़ा फर्जीवाड़ा हो रहा था। लेकिन इससे भी अधिक दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि वोट बैंक की राजनीति के लिए, अब वे न्यायपालिका का भी दुरुपयोग कर रहे हैं... यह स्थिति किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकती।''

PM मोदी ने कहा- बंगाल की वोटिंग देख, TMC हताश है

पश्चिम बंगाल पर पीएम मोदी का कहना है,

''टीएमसी पार्टी बंगाल चुनाव में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में हम 3 थे और बंगाल की जनता हमें 80 (सीटों) पर ले गई, हमें प्रचंड बहुमत मिला। पिछले लोकसभा चुनाव में इस बार भारत में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य पश्चिम बंगाल है, पश्चिम बंगाल का चुनाव एकतरफा है और इसी का नतीजा है सरकार में बैठे लोग, टीएमसी के लोग हताश हैं... चुनाव से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं को जेलों में डाला जा रहा है, इन सभी अत्याचारों के बावजूद अधिक लोग मतदान कर रहे हैं और वोटों की संख्या भी बढ़ रही है।''

PM मोदी ने कहा- मैं 'गाली प्रूफ' बन गया हूं

चुनाव प्रचार के दौरान निजी हमलों पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''जहां तक मोदी का सवाल है, पिछले 24 वर्षों से लगातार दुर्व्यवहार सहने के बाद मैं 'गाली प्रूफ' बन गया हूं। किसी ने मुझे 'मौत का सौदागर' और 'गंदी नाली का कीड़ा' कहा?"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+