#Sridevi: PM मोदी ने श्रीदेवी की मौत पर जताया दुख, कहा- उन्होंने यादगार काम किया

Recommended Video

    Sridevi: PM Modi और President Ram Nath Kovind ने Tweet कर जताया दुख | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। आज बॉलीवुड सूना हो गया है क्योंकि आज उसकी चांदनी हमेशा के लिए उससे खो गई है। जी हां, आज बॉलीवुड की सबसे सुंदर अभिनेत्रियों में शामिल श्रीदेवी हमारे बीच में नहीं रहीं, उनका दिल का दौरा पड़ने होने से शनिवार रात को दुबई में निधन हो गया, वो मात्र 54 साल की थीं। वह बॉलीवुड ऐक्टर मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने के लिए परिवार के साथ दुबई गई थीं और वहीं दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया, प्राप्त जानकारी के मुताबिक, श्रीदेवी का पार्थिव शरीर को आज दोपहर 2 बजे तक एयर कार्गो से मुंबई लाया जाएगा।

    पीएम नरेंद्र मोदी ने अभिनेत्री के निधन पर शोक जताया

    श्रीदेवी के अचानक यूं चले जाने से बॉलीवुड समेत पूरा भारत सदमे में हैं, लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि ये सच है। देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने भी Tweet करके अभिनेत्री के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने Twitter पर लिखा है कि उन्होंने यादगार काम किया, उनका जाना सच में बहुत दुखद है, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

    कई यादगार फिल्मों में भी बेहतरीन अभिनय किया

    कई यादगार फिल्मों में भी बेहतरीन अभिनय किया

    मालूम हो हिंदी सिनेमा की बेहद चुलबुली, खूबसूरत और ग्लैमरस श्रीदेवी को फीमेल सुपरस्टार कहा जाता था। पुरुष प्रधान बॉलीवुड में श्रीदेवी ने अपने अभिनय और नृत्य के दम पर एक अलग पहचान बनाई थी। श्रीदेवी ने सदमा, चांदनी, हिम्मतवाला, तोहफा, नगीना, हीर रांझा, रूप की रानी चोरों का राजा, लाडला, जुदाई जैसी कई यादगार फिल्मों में अभिनय किया।

    इंग्लिश-विंग्लिश

    इंग्लिश-विंग्लिश

    प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी करने के बाद उन्होंने फिल्मों से लंबा ब्रेक लिया था लेकिन उसके बाद उन्होंने धमाकेदार वापसी की थी। उन्होंने इंग्लिश-विंग्लिश फिल्म से ये जता दिया था कि कलाकार कभी भी बूढ़ा नहीं होता है। श्रीदेवी ने हाल ही में 'मॉम' फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी।

     पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी अंतिम वक्त में साथ थे

    पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी अंतिम वक्त में साथ थे

    श्रीदेवी के परिवार में पति बोनी कपूर के अलावा उनकी दो बेटियां खुशी और जाह्नवी हैं, उनके पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी शादी में शरीक होने दुबई में उनके साथ थे, वहीं उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी शूटिंग में व्यस्तता की वजह से दुबई नहीं जा पाई थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+