'सुबह 5 बजे उठकर झाडू- पोंछा लगाकर सबकी चाय बनाता था, पोहा- खिचड़ी बनाना आज भी पसंद है'

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए 3 चरणों के मतदान डाले जा चुके हैं। वहीं इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अलग अलग टीवी चैनलों को अपना इंटरव्यू दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इंडिया टुडे और आज तक को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान पीएम ने अपनी निजी जिंदगी की कई खास बातें साझा कीं। खुद के जुड़ी कई ऐसी बातें पीएम ने बताईं जो शायद किसी को नहीं मालूम होंगी।

'आज भी खुद खाना बना सकता हूं'

'आज भी खुद खाना बना सकता हूं'

इस इंटरव्यू में पीएम मोदी ने अपनी निजी जिंदगी पर खुलकर बात करते हुए कहा कि- 'मेरी ये आदत है कि जहां भी जाता हूं डूब जाता हूं। मैं कभी भी बंधनों में बंधकर नहीं रहा। कोई यकीन नहीं करेगा लेकिन मैंने पूरे 35 साल तक भिक्षा मांगकर खाई है। बेशक ये बात किसी के गले नहीं उतरेगी। आज भी खुद खाना बना सकता हूं। कभी पार्टी के काम से देर से आया तो खिचड़ी बना कर खा लेता था।'

'32 साल में एक बार पिता के निधन पर घर आया'

'32 साल में एक बार पिता के निधन पर घर आया'

पीएम मोदी ने बताया कि 'गुजरात से निकलकर मेरी जिंदगी का सफर शुरू हुआ। जब मैंने घर छोड़ दिया था तो 32 साल तक नहीं लौटा था। सिर्फ पिताजी के निधन पर एक बार घर आया था। तब उनका अंतिम संस्कार किया। इसी बीच पार्टी (बीजेपी) ने बताया कि मुझे कहीं और जाना है। बस फिर क्या था? मैं अपना झोला उठाया और चल दिया। वहां 5 साल तक रहा।'

'झाड़ू पोंछा करता, चाय बनाता था'

'झाड़ू पोंछा करता, चाय बनाता था'

मोदी ने बताया कि जब मैं गुजरात लौटा तो अहमदाबाद के मणिनगर में डॉ हेडगेवार भवन में रहने लगा। मैं वहां पर सफाई करता था। सुबह 5 बजे उठकर झाड़ू पोंछा लगाना मेरा काम था। 5.20 तक सबको चाय दे देता था। इसके बाद मैं शाखा चला जाता था और वापस आकर नाश्ता बनाता। पोहा और खिचड़ी बनाना मुझे आज भी बहुत पसंद है।

यह भी पढ़ें- जानिए नई दिल्ली लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+