किसानों का आंदोलन पवित्र, इसे बर्बाद करने का काम आंदोलनजीवियों ने किया: पीएम मोदी

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को लोकसभा में राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पर अपना जवाब दिया। जब वो आज सदन में बोलने खड़े हुए तो उन्‍होंने दोबारा आंदोलनजीवी शब्‍द का प्रयोग किया। उन्‍होंने न सिर्फ इस शब्‍द का प्रयोग किया बल्‍कि आंदोलनजीवी और आंदोलनकारी शब्‍द में अंतर भी बताया। पीएम मोदी ने कहा कि मैं किसान आंदोलन को पवित्र मानता हूं, भारतीय लोकतंत्र में आंदोलन का का महत्व है और रहेगा, लेकिन आंदोलनजीवियों ने किसानों के पवित्र आंदोलन को बदनाम किया। जब आंदोलनजीवी पवित्र आंदोलन को अपने फायदे के लिए उठाते हैं तो क्या होता है।

Recommended Video

    Lok Sabha में भी PM Modi ने Farmers से की अपील, बोले- आइए मिलकर समाधान करें | वनइंडिया हिंदी
    किसानों का आंदोलन पवित्र, इसे बर्बाद करने का काम आंदोलनजीवियों ने किया: पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा कि जो नक्‍सली, आतंकवादी जेल में बंद हैं उनकी फोटो को लेकर रिहाई की मांग की जाती है। उन्‍होंने कहा कि ऐसा करना किसान आंदोलन को अपवित्र बनाने की कोशिश है। पीएम मोदी ने कहा कि आंदोलनकारी ऐसे तरीके नहीं अपनाते बल्‍कि ऐसा करने वाले आंदोलनजीवी होते हैं। इस तरह के तौर तरीके देश के लिए चिंता का विषय होना चाहिए। पीएम ने कहा कि मोबाइल टॉवर को बर्बाद कर देना किसान आंदोलन नहीं है। सभी सरकारों द्वारा स्वीकृत व्यवस्था टोल प्लाजा को तोड़ देना किसान आंदोलन नहीं हो सकता।

    कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी जिसने 60 सालों तक देश पर राज किया। आज उसका ये हाल हो गया है कि पार्टी का राज्‍यसभा तबका एक तरफ चलता है तो लोकसभा का अलग। इसे कंफ्यूज पार्टी कहें या डिवाइडेड पार्टी, ये न देश का भला कर सकती हैं और ना ही खुद का। कृषि सुधारों पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सालों से हमारा कृषि क्षेत्र चुनौतियां महसूस कर रहा है। उसे बाहर लाने के लिए कुछ प्रयास करने होंगे। कृषि क्षेत्र की चुनौतियों को खत्म करने के लिए हमें प्रयास करना होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+