प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- कोलकाता से आप सीधे UN पहुंच गईं, इतनी डरी क्यों हुई हैं ममता दीदी.....?

Recommended Video

    CAA Protest को लेकर PM Narendra Modi ने Mamta Banerjee पर साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली- दिल्ली में आयोजित बीजेपी की बड़ी रैली में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीधा हमला बोला। मोदी ने कहा है कि ये वही ममता बनर्जी हैं, जो बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने और उत्पीड़न के शिकार हुए शरणार्थियों की हित की रक्षा के लिए संसद में कागज फाड़ चुकी हैं। लेकिन, अब ऐसा क्या हो गया है कि वह नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कोलकाता से सीधे यूनाइटे नेशन पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आते-जाते रहते हैं लेकिन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री इतनी डरी हुई क्यों है? इतनी अफवाहें क्यों फैला रही है? यही नहीं उन्होंने हाथ में तिरंगा लेकर इस कानून के विरोध के नाम पर प्रदर्शन करने वालों को भी अपने अंदाज में ललकारने की कोशिश की है।

    PM Narendra Modi said - You directly went to UN from Kolkata, why is Mamata didi so scared?

    दिल्ली में भाजपा की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निशाने पर अबकी बार ममता बनर्जी सीधे तौर पर रही हैं। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ ममता के रवैये के बारे में पीएम मोदी ने कहा है- 'ममता दीदी कोलकाता से सीधे यूएन चली गईं। कुछ साल पहले वह संसद में बांग्लादेश से आए घुसपैठियों को रोकने के लिए गुहार लगा रही थीं, सदन में कागज फाड़ डाले थे। उत्पीड़न के शिकार शरणार्थियों के हक में बोल रही थीं।' मोदी ने तंज कसते हुए टीएमसी सुप्रीमो से पूछा- 'दीदी आपको क्या हो गया है? आप क्यों बदल गई हैं? आप अफवाहें क्यों फैला रही हैं? चुनाव आते-जाते हैं.....आप डरी क्यों हुई हैं?'


    इस के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इशारों ही इशारों में उनपर भी निशाना साध दिया, जो हाथों में तिरंगा लेकर मुस्लिम समाज में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा- 'मुझे पूरा विश्वास है कि जो हाथ में तिरंगा लेकर खड़े हैं, वे पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भी आवाजें उठाएंगे। ऐसा करके वे लोगों को इसके लिए प्रेरित कर सकते हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+