PM मोदी की मां हीराबेन को लगाई गई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज
नई दिल्ली। देश में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। 60 साल के उपर के लोगों को वैक्सीन लगाया जा रहा है। वहीं 45 साल से उपर जो लोग किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं उन्हें भी टीका लगाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी ने भी गुरुवार को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगवा ली है। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद इस बात की जानकारी दी है। पीएम मोदी ने कहा है कि मैं आप सभी से अपील करता हूं कि आप वैक्सीन के योग्य लोगों को टीका लगवाने में मदद करें और उन्हें प्रोत्साहित करें।
Recommended Video

पीएम मोदी ने ट्वीट किया ''मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी मां को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज आज दे दी गई है। मैं आप सभी से अपील करना चाहता हूं कि जो भी वैक्सीन लगवाने के दायरे में आते हैं, वो सभी वैक्सीन लगवाएं और दूसरे लोगों को भी प्रेरित करें।'' खुद पीएम मोदी भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं। उन्हें 1 मार्च को एम्स में पहली डोज ली थी। आपको बता दें कि पीएम मोदी की मां हीराबेन गुजरात के अहमदाबाद में रहती हैं। वो जब भी गुजरात के दौरे पर जाते हैं तो उनसे मुलकात जरूर करते हैं।
गौरतलब है कि देशभर में कोरोना टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू हुआ है। अबतक कुल 2.56 करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है, बुधवार को देशभर में 13 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया है। पीएम मोदी के वैक्सीन लगवाने के बाद देश में हाल के दिनों में टीकाकरण अभियान तेजी से आगे बढ़ा है।












Click it and Unblock the Notifications