Cabinet Reshuffle: फुल फार्म में Team मोदी, नए मंत्रियों ने संभाला कार्यभार, देखें Pics

नई दिल्ली, 08 जुलाई। पीएम मोदी की नई टीम पूरे फार्म में नजर आ रही है। मोदी कैबिनेट के नए मंत्रियों ने आज से अपना कार्यभार संभालना शुरु कर दिया है। गुरुवार सबसे पहले नए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने मंत्रालय का कामकाज संभाला, बता दें कि उनके पास IT मंत्रालय भी है। तो वहीं प्रमोशन पाने वाले अनुराग ठाकुर ने भी सुबह-सुबह ही सूचना-प्रसारण मंत्रालय का चार्ज अपने हाथ में लिया। मालूम हो अश्विनी से पहले पीयूष गोयल रेलमंत्री थे और सूचना-प्रसारण मंत्रालय प्रकाश जावड़ेकर के पास था।

Recommended Video

    Cabinet Reshuffle: फूल फार्म में Team मोदी, वैष्णव-अनुराग ने संभाला नए मंत्रालय का काम, Video
    वैष्णव-अनुराग ने संभाला नए मंत्रालय का काम, देखें Video

    अनुराग ठाकुर के बाद पीयूष गोयल ने वाणिज्य और उद्योग मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला, तो निसिथ प्रमाणिक और अजय कुमार ने गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार अपने हाथ में लिया। जबकि 'मोदी कैबिनेट 2' में पहली बार मंत्री बनीं अपना दल की अनुप्रिया सिंह पटेल ने वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का चार्ज लिया।

    वैष्णव-अनुराग ने संभाला नए मंत्रालय का काम, देखें Video

    तो वहीं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने चार्ज संभालने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं पहले 10 दिनों तक अपने विभाग के कार्यों का पूरा अध्ययन करूंगा उसके बाद एक्शन लूंगा।

    वैष्णव-अनुराग ने संभाला नए मंत्रालय का काम, देखें Video

    तो वहीं भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने पर्यावरण और श्रम मंत्री का और दिल्ली एमपी मीनाक्षी लेखी और डॉ. राजकुमार रंजन सिंह ने विदेश मंत्रालय (MEA) में राज्य मंत्री (MoS) का चार्ज अपने हाथों में लिया।

    वैष्णव-अनुराग ने संभाला नए मंत्रालय का काम, देखें Video

    मालूम हो कि 07 जुलाई को 'मोदी सरकार 2' में पहली बार कैबिनेट विस्तार हुआ है, जिसमें 43 नए सदस्यों को शामिल किया है। 43 नए मंत्रियों में से 15 ने कैबिनेट मंत्री बने हैं तो वहीं 28 को राज्यमंत्री बनाया गया है। इसके बाद मोदी कैबिनेट में अब कुल मंत्रियों की संख्या 77 हो गई है, नियम के मुताबिक कैबिनेट में 81 मंत्री हो सकते हैं।

    वैष्णव-अनुराग ने संभाला नए मंत्रालय का काम, देखें Video

    किसको कौन सा मंत्रालय मिला

    • राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्री
    • अमित शाह- गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री
    • नितिन जयराम गडकरी- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री
    • निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्री और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री
    • नरेंद्र सिंह तोमर- कृषि और किसान कल्याण मंत्री
    • डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर- विदेश मंत्री
    • अर्जुन मुंडा- जनजातीय मामलों के मंत्री
    अश्विनी वैष्णव-अनुराग ठाकुर ने संभाला नए मंत्रालय का काम

    • स्मृति जुबिन ईरानी- महिला एवं बाल विकास मंत्री
    • पीयूष गोयल- वाणिज्य और उद्योग मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य और जनता मंत्री वितरण और कपड़ा मंत्री
    • धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा मंत्री, कौशल विकास मंत्री और उद्यमिता
    • प्रल्हाद जोशी- संसदीय कार्य मंत्री, कोयला मंत्री, खान मंत्री
    • नारायण तातू राणे- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री (MSME)
    • सर्बानंद सोनोवाल- बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री और आयुष मंत्री
    • मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री
    • डॉ. वीरेंद्र कुमार- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री
    अश्विनी वैष्णव-अनुराग ठाकुर ने संभाला नए मंत्रालय का काम

    • गिरिराज सिंह- ग्रामीण विकास मंत्री और पंचायती राज मंत्री
    • ज्योतिरादित्य एम.सिंधिया- नागरिक उड्डयन मंत्री
    • रामचंद्र प्रसाद सिंह- इस्पात मंत्री
    • अश्विनी वैष्णव- रेल मंत्री और संचार मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना मंत्री प्रौद्योगिकी
    • पशुपति कुमार पारस- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री
    • गजेन्द्र सिंह शेखावत- जल शक्ति मंत्री
    • किरण रिजिजू- कानून और न्याय मंत्री
    • राज कुमार सिंह- विद्युत मंत्री, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री
    • हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री, आवास और शहरी मामलों के मंत्री
    • मनसुख मंडाविया- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, रसायन और उर्वरक मंत्री
    • भूपेंद्र यादव- पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्री, श्रम और रोजगार मंत्री

    • डॉ. महेंद्र नाथ पांडे- भारी उद्योग मंत्री
    • पुरुषोत्तम रूपाला- मत्स्य पालन, पशुपालन मंत्री
    • जी. किशन रेड्डी- संस्कृति मंत्री;, पर्यटन मंत्री, उत्तर पूर्वी विकास मंत्री
    • अनुराग सिंह ठाकुर- सूचना और प्रसारण मंत्री और युवा मामले और खेल मंत्री

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+