PM मोदी ने वैक्सीनेशन अभियान की ली समीक्षा, वैक्सीन की बर्बादी रोकने के लिए कदम उठाने के दिए निर्देश

नई दिल्ली, जून 4। कोरोना की दूसरी लहर के बाद देश में कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। केंद्र सरकार वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने में जुटी है तो वहीं कई राज्यों में वैक्सीनेशन की बर्बादी का मामला भी सामने आया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से देश में चल रहे कोरोना टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा की। अहम बैठक में कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने से लेकर वैक्सीन की बर्बादी रोकने पर चर्चा हुई।

 PM Narendra Modi reviews progress of COVID19 vaccination drive in the country

प्रधानमंत्री ने आज टीकारण अभियान की प्रगति पर समीक्षा बैठक की। पीएम ने निर्देश दिया कि वैक्सीन की बर्बादी को कम करने के लिए कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने वैक्सीन की उपलब्धता और इसे बढ़ाने के लिए रोडमैप की जानकारी दी। आपको बता दें कि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक लगे 22.75 करोड़ से अधिक टीके लग चुके हैं। शुक्रवार की शाम को हुई इस समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री को टीकों की वर्तमान उपलब्धता और इसे बढ़ाने के लिए रोडमैप की जानकारी दी गई।

वहीं प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंट लाइन वर्करों के टीकाकरण कवरेज की जानकारी ली। वहीं इस समीक्षा बैठक के दौरान देश में 18 से 44 साल के लोगों के टीकाकरण की स्थिति की जानकारी भी प्रधानमंक्षी को दी गई । वहीं प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि देश में कोरोना वैक्सीन बर्बादी को कम किए जाने की जरूरत हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+