विपक्ष कब लाएगा अगला अविश्वास प्रस्ताव? पीएम नरेंद्र मोदी ने फिर की भविष्यवाणी

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री मोदी ने आज अपना संबोधन दिया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष पर चुन चुन कर हमला किया। पीएम मोदी ने जहां एनडीए सरकार में हुए हर विकास की चर्चा की वहीं कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर जोरदार हमला बोला। इसके अलावा पीएम मोदी ने एक बड़ी भविष्यवाणी की और बताया कि विपक्ष अगला अविश्वास प्रस्ताव कब लाएगा।

2028 में विपक्ष फिर से लाएगा अविश्वास प्रस्ताव
पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष 2028 में एक बार फिर से अगला अविश्वास प्रस्ताव लाएगा। पीएम मोदी ने आगे तंज कसते हुए कहा कि देश का विश्वास है कि 2028 में जब आप अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएंगे तो देश तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

Pm Narendra Modi on Next No Confidence Motion

कांग्रेस को पाकिस्तान से प्यार था: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार जो भी योजना लाई उसका कांग्रेस और सहयोगी पार्टियों ने मजाक उड़ाया। पीएम मोदी बोले कि कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों को भारत और उसके सामर्थ्य पर कभी भरोसा नहीं रहा। जैसे पाकिस्तान सीमा पर हमले करता था। आतंकवादी भेजता था और सब करके मुकर जाता था। कांग्रेस को पाकिस्तान से ऐसा प्रेम था कि उसकी बात पर भरोसा हो जाता था। कांग्रेस को कश्मीर के आम लोगों पर नहीं हुर्रियत पर विश्वास था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+