गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पर बापू को किया नमन
नई दिल्ली। गांधी जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने राजघाट पहुंचकर बापू की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए और नमन किया। कुछ देर राजघाट पर रुकने के बाद पीएम मोदी यहां से रवाना हो गए। इसे पहले पीएम ने ट्वीट करके महात्मा गांधी की जन्मतिथि पर उन्हें याद किया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, हम गांधी जयंती पर प्यारे बापू को नमन करते हैं। उनके जीवन और महान विचारों से सीखने के लिए बहुत कुछ है। बापू के आदर्श हमे समृद्ध और करुण भारत बनाने में मार्गदर्शन करते रहेंगे। पीएम मोदी ने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमे पीएम मोदी गांधी जी के आदर्शों के बारे में बोले रहे हैं।
Recommended Video

पीएम मोदी ने जो वीडियो साझा किया है उसमे पीएम कहते हैं, पूज्य बापू के विचार आदर्श आज पहले से कहीं ज्यादा प्रासंगिक हैं। महात्मा गांधी कहते थे उनका जीवन ही संदेश है। महात्मा गांधी ने कभी भी अपने जीवन से प्रभाव पैदा करने की कोशिश नहीं की, बल्कि उनका जीवन ही प्रभाव बन गया। पूज्य बापू स्वच्छता को सर्वोपरि मानते थे। बापू चाहते थे कि देश का हर नागरिक स्वस्थ हो, गांधी जी वसुधैव कुटुंबकम में विश्वास रखते थे। उनका सपना आत्मविश्वास से भरा भारत हो, आत्मनिर्भर हो।
-
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Nepal: बालेन बने नेपाल के नए 'शाह', सबसे युवा प्रधानमंत्री का खिताब किया अपने नाम, भारत से भी आई बधाई -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ












Click it and Unblock the Notifications