मोतीलाल वोरा के निधन पर PM मोदी का ट्वीट, कहा- प्रशासनिक और संगठनात्मक राजनीति के अनुभवी थे वोरा जी
नई दिल्ली। Motilal vora passed away कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख प्रकट किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि मोतीलाल वोरा जी कांग्रेस के उन वरिष्ठतम नेताओं में से एक थे, जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में प्रशासनिक और संगठनात्मक स्तर पर कार्य किया। पीएम ने कहा है कि वो ऐसे नेता थे, जो दशकों तक चलते रहे। उनके निधन पर मैं दुख प्रकट करता हूं और उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

Recommended Video
राहुल गांधी ने वोरा जी को बताया सच्चा कांग्रेसी
आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक मोतीलाल वोरा के निधन पर कई बड़े नेताओं ने दुख प्रकट किया है। कांग्रेस पार्टी के ये लिए ये बड़ा झटका है। कुछ दिन पहले पार्टी के एक और दिग्गज नेता अहमद पटेल का निधन हुआ था। मोतीलाल वोरा के निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि वोरा जी एक सच्चे कांग्रेसी और अद्भुत इंसान थे। हम उन्हें बहुत मिस करेंगे। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना है।
गांधी परिवार के करीबी थे मोतीलाल वोरा
आपको बता दें मोतीलाल वोरा को गांधी परिवार के बेहद करीबी नेताओं में गिना जाता था। 2018 में बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने मोतीलाल वोरा से कोषाध्याक्ष की जिम्मेदारी लेते हुए अहमद पटेल को दी थी, जिनका हाल ही में निधन हो गया था। मोतीलाल वोरा 18 साल तक कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष रहे थे। इसके अलावा वो 2 बार मध्य प्रदेश के सीएम भी रहे। मोतीलाल वोहरा उत्तर प्रदेश के राज्यपाल भी रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के साथ 1970 में अपने सफर की शुरुआत की थी।












Click it and Unblock the Notifications