मसूरी: PM मोदी ने ट्रेनी IAS ऑफिसर को किया संबोधित, छात्रों के साथ किया योग
मसूरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मसूरी दौरे पर है। पीएम मोदी शुक्रवार को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) परिसर में प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों और छात्रों के साथ योग किया। इसके लिए छात्र-छात्राओं को अतिरिक्त प्रशिक्षण दिया गया था। पीए मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के 92वें फाउंडेशन कोर्स के 360 से अधिक अधिकारी प्रशिक्षुओं को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने मसूरी के लाल बहादूर शास्त्री नेशनल राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रशासनिक अधिकारी और बच्चों से मुलाकात कर, उनसे बातचीत भी की।
पीएम मोदी ने पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए जो काफी सकारात्मक थे'। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री ने अधिकारी प्रशिक्षुओं से खुलकर और बिना किसी भय के अपने विचार व्यक्त करने को कहा. उन्होंने प्रशिक्षुओं से एक राष्ट्रीय दृष्टि का विकास करने की जरूरत पर भी जोर दिया।












Click it and Unblock the Notifications